फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Land prices skyrocket, circle rate hikes, market booms

Prayagraj : आसमान पर जमीन की कीमतें, सर्किल रेट बढ़ा तो बाजार में भी आया उछाल

Sun, 04 Jan 2026 05:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Jan 2026 05:49 PM IST
सार

सर्किल रेट में बढ़ोतरी के साथ अब जमीन की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। आमतौर पर बाजार में जमीन की कीमतें सरकारी रेट से अधिक होती हैं।

विज्ञापन
Prayagraj Land prices skyrocket, circle rate hikes, market booms
प्रयागराज में सर्किल रेट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सर्किल रेट में बढ़ोतरी के साथ अब जमीन की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। आमतौर पर बाजार में जमीन की कीमतें सरकारी रेट से अधिक होती हैं। प्रयागराज में तीन साल बाद नया सर्किल रेट लागू किया गया तो बाजार में पहले से बढ़ी कीमतों में और उछाल आया और विस्तारित क्षेत्रों में जमीन 50 फीसदी तक महंगी हो गई।यमुनापार में सीमावर्ती क्षेत्र चाकघाट हो या गंगापार में बरौत, हर जगह सर्किल रेट में भारी बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


इसी तरह प्रयागराज के सभी सीमावर्ती इलाकों में सर्किल रेट 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, झूंसी, फाफामऊ और नैनी जैसे विस्तारित क्षेत्रों में भी सर्किल रेट 45 फीसदी तक बढ़ाया गया है और इसी अनुपात में बाजार में भी जमीन की कीमतें बढ़ी हैं।ऐसे में जो लोग विस्तारित क्षेत्रों में जमीन खरीदने की तैयारी कर रहे थे, सर्किल रेट बढ़ने से उन्हें दोहरा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


यही वजह है कि सर्किल रेट में बढ़ोतरी के बाद बैनामे में अचानक 30 से 40 फीसदी तक की कमी आई है। जानकारों के मुताबिक सिर्फ जमीन ही नहीं, बल्कि विस्तारित क्षेत्रों में बनाए जा रहे बहुमंजिला अपार्टमेंट की कीमतों में भी उछाला आया है। नैनी, झूंसी और फाफामऊ में फ्लैट का बाजार मूल्य 25 से 30 फीसदी तक बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed