फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Lakhs stolen by breaking lock in Darbhanga Colony and Dhumanganj

Prayagraj : दरभंगा कालोनी और धूमनगंज में ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sat, 16 Oct 2021 08:54 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Oct 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Lakhs stolen by breaking lock in Darbhanga Colony and Dhumanganj
chori - फोटो : amar ujala
शहर में दशहरे पर चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दरभंगा कालोनी के रहने वाले सजल कुमार सेन रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनके भाई का घर दुर्गा पूजा पांडाल के एकदम बगल में है।
विज्ञापन


वह पिछले दो दिनों से घर में ताला लगाकर परिवार समेत भाई के घर गए थे। शनिवार को जब वह वापस लौटे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ है। चोरों ने करीब नौ लाख के जेवर, एक लाख नकद, टीवी समेत तमाम छोटे बड़े सामान चुरा लिए थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में अधिवक्ता गजेंद्र सिंह परिवार के साथ टीपी नगर में रहते हैं। 14 अक्तूबर की रात चोरों ने छत का ताला तोड़कर बेडरूम से एक लाख रुपये, पर्स तथा अन्य सामान उड़ा दिया। गजेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी कि 14 अक्टूबर की शाम वह कुछ घंटों के लिए बाहर गए थे। उनका एक रिश्तेदार चैंबर में बैठकर किताब पढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको शक है कि इसी दौरान चोरी हुई क्योंकि रात में दस बजे के बाद वह वापस आ गए थे। गजेंद्र ने बताया कि माता पिता गांव गए हैं। उनके कमरे में भी चोरी हुई है। उनके आने के बाद पता चलेगा कि क्या क्या चोरी हुआ है? पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। एक अन्य घटना में धूमनगंज के ही सुलेम सराय में वकील संजय के घर का ताला तोड़कर चोर सिलेंडर, साइकिल और 10 हजार रुपये उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed