फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj kumbh- Royal Peshwai, Nagas will emerge tomorrow

रथों-बग्घियों पर निकली महानिर्वाणी अखाड़े की शाही पेशवाई, नागा बाबाओं का उमड़ा रेला

Tue, 01 Jan 2019 12:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
prayagraj kumbh- Royal Peshwai, Nagas will emerge tomorrow

पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई मंगलवार की सुबह रथों, बग्घियों, हाथी-घोड़ों के साथ शाही अंदाज में निकली। इस पेशवाई में सौ से अधिक महामंडेश्वर रथों पर सवार होकर निकले। भस्म-भभूत पोते साधु-संतों का कारवां निहारने के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़ी। नागाओं, संन्यासियों, बैरागियों के जत्थे आकर्षण का केंद्र बने रहे।

विज्ञापन

 

जमात बाग से दही -मीठा का भोग लगने के बाद पेशवाई सुबह नौ बजे शुरू हुई। परंपरागत तरीके से शाही अंदाज में हजारों की तादाद में साधु-संत निकले। ध्वजा, पताका, घोड़ा, हाथी, ऊंट के अलावा तरह-तरह के प्राचीन अस्त्र-शस्त्र को लेकर नागा संत भी पेशवाई में शामिल हुए। उनके साथ अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत-महंतों की सवारियां चल रही थी। इस पेशवाई में कई विदेशी बाबा भी रथों-बग्घियों की शोभा बने। अखाड़े के संतों के कई विदेशी शिष्य पेशवाई में शामिल हुए।

विज्ञापन


शाही पेशवाई जमात बाग से बक्ख्शी बांध पुलिस चौकी, बख्शी त्रिमुहानी, बड़ी कोठी से दारागंज स्थित धकाधक चौराहा, महानिर्वाणी अखाड़े से होते हुए भगवान बेनी माधव मंदिर के पास से निराला मार्ग, मोरी होते हुए त्रिवेणी रोड से मेला क्षेत्र में प्रवेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ आध्यात्मिक समितियों के पदाधिकारी व भक्तों ने स्वागत किया। कुंभ की तरह संगम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए प्रयासरत प्रयागराज सेवा समिति के अलावा दारागंज रामलीला कमेटी, अखिल भारतीय ब्राह्मण चेतना समिति, नारायण सेवा संस्थान के पदाधिकारी पेशवाई के स्वागत के लिए पहुंचे। इससे पहले संतों को माला पहनाकर और भस्म तिलक लगाकर पेशवाई की शुरुआत महंत राम सेवक गिरी महाराज ने की। महंत यमुना पुरी महाराज, महंत वासुदेव गिरी महाराज, महंत रविंद्र पुरी, महंत कैलाश भारती, महंत रमेश गिरी, शिव नारायण पुरी, महंत रविंद्र गिरी, दिगंबर रघुराज गिरि, दिगंबर शिव आनंदपुरी, दिगंबर राधे श्याम गिरी, दिगंबर प्रमोद पुरी, दिगंबर विवेक भारती समेत बड़ी तादाद में नागा संत इस पेशवाई में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed