फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Kishore's body found on railway track, family jammed highway

Prayagraj : रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव, परिजनों ने हाईवे किया जाम 

Sun, 21 Mar 2021 01:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Kishore's body found on railway track, family jammed highway
prayagraj news : हत्या के विरोध में हाईवे जाम करते ग्रामीण। - फोटो : prayagraj

मऊआइमा के कटभर प्रमेजपुर गांव निवासी 12वीं के छात्र नीरज गौतम (18) का शव शनिवार को रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने मऊआइमा थाने के पास शव रखकर प्रयागराज-अयोध्या हाईवे जाम कर दिया और हत्या का आरोप लगाया। हटाने की कोशिश पर पुलिसकर्मियों से धम्कामुक्की व छीनाझपटी हुई। किसी तरह उन्हें अंतिम संस्कार के लिए मनाया गया। उधर पुलिस जेब में मिले सुसाइड नोट के आधार पर मामले को खुदकुशी बता रही है। 

विज्ञापन


कटभर प्रमेजपुर गांव निवासी हरिकेश गौतम का बेटा नीरज शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब घर से निकला और फिर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद पता नहीं चला तो मऊआइमा पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार को उसका शव फाफामऊ स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला। पोस्टमार्टम के बाद शाम छह बजे करीब परिजनों मऊआइमा थाने के पास शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। वह हत्या का आरोप लगाने लगे। जाम से कुछ ही देर में हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने जाम खत्म कराना चाहा तो परिजन आक्रोशित हो उठे। जिसके बाद वहां धक्कामुक्की व छीनाझपटी भी हुई।

विज्ञापन

Prayagraj: Kishore's body found on railway track, family jammed highway
prayagraj news : हत्या के विरोध में हाईवे जाम करते ग्रामीण। - फोटो : prayagraj
बड़े बुजुर्गों ने मामला संभाला और किसी तरह परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। मऊआइमा पुलिस का कहना है कि मृतक के कपड़ों से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि वह कुमार विश्वास जैसा कवि बनना चाहता था लेकिन अब यह ख्वाब अधूरा रह जाएगा। नीचे मृतक का नाम के साथ यह भी लिखा है कि सुसाइड नोट को उसके घरवालों तक पहुंचा दिया जाए।  

छोटे भाई की हत्या का नहीं हुआ खुलासा
मृतक नीरज के छोटे भाई 12 वर्षीय आदर्श गौतम की 14 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। उसका शव घर से कुछ दूर पर स्थित नाले में पड़ा मिला था। गला घोटकर उसकी हत्या की गई थी। मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों का आरोप था कि आदर्श की तरह ही उसके भाई नीरज की भी हत्या कर दी गई। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed