फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction: Yellow color sleeping pod for family, pink color for women, will be inaugurated on June 20

Prayagraj Juction : फैमिली के लिए यलो, महिलाओं के लिए पिंक कलर का होगा स्लीपिंग पॉड, 20 जून को होगा शुभारंभ

Sat, 15 Jun 2024 12:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 12:04 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में पॉड तकरीबन तैयार है। अब उसमें लाइटिंग आदि का ही थोड़ा बहुत काम बचा है। स्लीपिंग पॉड के संचालक का कहना है कि पहले इसका उद्घाटन 15 जून तक होना था, लेकिन अब 20 जून से इसे शुरू करने की तैयारी है। प्रयागराज जंक्शन पर अभी 72 स्लीपिंग पॉड तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन
Prayagraj Junction: Yellow color sleeping pod for family, pink color for women, will be inaugurated on June 20
जंक्शन पर तैयार किया जा रहा है स्लीपिंग पॉड्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन पर स्लीपिंग पॉड का शुभारंभ बृहस्पतिवार 20 जून को होगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। उत्तर भारत के इस पहले स्लीपिंग पॉड में महिलाओं के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। यहां महिलाओं के लिए भी अलग से पॉड बनाए गए हैं। 72 में से दस पिंक कलर के स्लीपिंग पॉड यहां महिलाओं के लिए ही आरक्षित रहेंगे। यहां अकेले रुकने वाले, कपल एवं फेमिली के लिए भी पॉड बनाए गए हैं। सभी को अलग-अलग कलर भी दिया गया है।

विज्ञापन


जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में पॉड तकरीबन तैयार है। अब उसमें लाइटिंग आदि का ही थोड़ा बहुत काम बचा है। स्लीपिंग पॉड के संचालक का कहना है कि पहले इसका उद्घाटन 15 जून तक होना था, लेकिन अब 20 जून से इसे शुरू करने की तैयारी है। प्रयागराज जंक्शन पर अभी 72 स्लीपिंग पॉड तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन


यहां चार कैटेगरी के स्लीपिंग पॉड तैयार किए गए हैं। इसमें सिंगल पैसेंजर के लिए 48 स्लीपिंग पॉड ऑरेंज कलर के बनाए गए हैं। वहीं अगर किसी को परिवार संग रुकना है तो यहां चार फैमिली स्लीपिंग पॉड येलो कलर के बनाए गए हैं। फैमिली पॉड में अटैच बॉथरूम की भी सुविधा रहेगी। वहीं महिलाओं के लिए 10 पिंक कलर के स्लीपिंग पॉड तैयार किए गए हैं। वहीं, कपल के लिए 10 स्लीपिंग पॉड बनाए गए हैं। इसे ग्रीन कलर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्लीपिंग पॉड में मिलेगी यह सुविधा

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में बने स्लीपिंग पॉड में रुकने वाले लोगों को एयर कंडीशंड केबिन के अंदर रुकने की सुविधा मिलेगी। वहां फ्री वाईफाई, मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। स्लीपिंग पॉड का निर्माण करवाने अमृतेश्वर सिंह और योगेंद्र पांडेय ने बताया कि यहां पर रुकने के साथ ही लोगों को खाने-पीने की सुविधा दिए जाने की भी तैयारी है। सिंगल और डबल पॉड में रुकने वालों के लिए कॉमन वाश रूम होगा। यात्रियों के सामान रखने के लिए लॉकर की भी सुविधा रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed