{"_id":"61eafcd2290c826eca7806c7","slug":"prayagraj-junction-vande-bharat-came-late-by-three-hours-prayagraj-and-humsafar-were-also-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज जंक्शन : तीन घंटे की देरी से आई वंदे भारत, प्रयागराज और हमसफर भी रही लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज जंक्शन : तीन घंटे की देरी से आई वंदे भारत, प्रयागराज और हमसफर भी रही लेट
Sat, 22 Jan 2022 12:04 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:04 AM IST
सार
वंदे भारत के अलावा प्रयागराज जंक्शन आने वाली कई अन्य ट्रेनें भी लेट रहीं। प्रयागराज एक्सप्रेस 4.45 घंटे लेट रही। हमसफर भी सुबह 11 बजे के बाद पांच घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहरे की वजह से शुक्रवार को नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस भी लेट हो गई। दिन में 12 बजे आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर तीन बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। वंदे भारत वाराणसी से भी आने में लेट हुई। दिल्ली जाने वाली यह ट्रेन शाम को तकरीबन ढाई घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
वंदे भारत के अलावा प्रयागराज जंक्शन आने वाली कई अन्य ट्रेनें भी लेट रहीं। प्रयागराज एक्सप्रेस 4.45 घंटे लेट रही। हमसफर भी सुबह 11 बजे के बाद पांच घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी 5.15 घंटे, शिवगंगा 2.20 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 4.50 घंटे, नई दिल्ली-बनारस 4.55 घंटे, अजमेर-राजेंद्र नगर 02 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 3 घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस 03 घंटे, मुरी एक्सप्रेस 3.15 घंटे, महानंदा 2.25 घंटे की देरी से यहां पहुंची।
विज्ञापन
दूसरी ओर प्रयागराज एयरपोर्ट में शुक्रवार को एक बार फिर से सुबह के समय दृश्यता कम होने की वजह से तीन विमान निरस्त रहे। शुक्रवार को इंदौर, रायपुर, मुंबई उड़ान निरस्त रही। इस दौरान निजी विमानन कंपनी इंडिगो की दिल्ली, भुवनेश्वर, बंगलूरू, पुणे, भोपाल, गोरखपुर एवं देहरादून उड़ान का आवागमन हुआ। पुणे फ्लाइट 1.10 घंटे , भुवनेश्वर 1.30 घंटे तक लेट रही। बहुत से यात्रियों को एयरपोर्ट जाने के बाद ही मालूम हुआ कि उनकी फ्लाइट लेट है।
विज्ञापन
रेलकर्मियों ने जंक्शन पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी
न्यू पेंशन स्कीम वापस कर पुरानी पेंशन बहाल करने समेत 40 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को भी रेलकर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात, आठ, नौ और दस नंबर पर हुए प्रदर्शन के दौरान रेलकर्मियों ने जमकर नारेबाजी भी की।
नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों की ओर से हुए प्रदर्शन के दौरान रेलकर्मियों ने कहा कि रेल प्रशासन उनकी मांग माने, अन्यथा जीएम और डीआरएम का घेराव किया जाएगा। काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे रेलकर्मियों ने डीजल रनिंग कर्मचारियों का वरीयता क्रम निर्धारित होने के बाद ही विद्युत ट्रेन का संचालन कराने की मांग की।
सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मैनुअली पास पीटीओ दिए जाने की मांग भी इस दौरान रेलकर्मियों ने की। इस अवसर पर नागेंद्र बहादुर सिंह, व्रिजेंद्र कुमार, आरआर सिंह, आरकेराय, अनिल कुमार, एके सिंह, अर्जुन, आतिफ आदि मौजूद रहे।