फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction to Sangam Express from today Subedarganj new home

Railway : संगम एक्सप्रेस के लिए आज से पराया हुआ जंक्शन, सूबेदारगंज अब नया घर, बुधवार को आखिरी बार हुई रवाना

Wed, 03 Apr 2024 06:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Apr 2024 06:06 PM IST
सार

Railway News: प्रयागराज जंक्शन से ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए रेलवे लगातार वहां से संचालित कई ट्रेनें सूबेदारगंज शिफ्ट कर रहा है। जंक्शन से चलने वाली पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमू, कानपुर मेमू, उधमपुर सुपरफास्ट, देहरादून एक्सप्रेस के बाद अब संगम एक्सप्रेस भी चार अप्रैल से सूबेदारगंज से ही चलेगी।

विज्ञापन
Prayagraj Junction to Sangam Express from today Subedarganj new home
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन से मेरठ सिटी जाने वाली संगम एक्सप्रेस का संचालन अब सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से होगा। बुधवार तीन अप्रैल को प्रयागराज जंक्शन से यह आखिरी बार विदा हुई। अब बृहस्पतिवार से इसका आवागमन सूबेदारगंज स्टेशन से ही होगा। यहां प्लेटफॉर्म नंबर चार से चलाने की योजना है।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन से ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए रेलवे लगातार वहां से संचालित कई ट्रेनें सूबेदारगंज शिफ्ट कर रहा है। जंक्शन से चलने वाली पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमू, कानपुर मेमू, उधमपुर सुपरफास्ट, देहरादून एक्सप्रेस के बाद रेलवे अब संगम एक्सप्रेस भी चार अप्रैल से जंक्शन के बजाय सूबेदारगंज से ही चलेगी। फरवरी में ही अमर उजाला ने संगम एक्सप्रेस के सूबेदारगंज स्टेशन से संचालित होने की खबर प्रकाशित की थी। मार्च 24 में ही रेलवे ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी।

विज्ञापन

Prayagraj Junction to Sangam Express from today Subedarganj new home
संगम एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला

अब बृहस्पतिवार चार अप्रैल से गाड़ी संख्या 14163 संगम एक्सप्रेस चार अप्रैल से शाम 5:50 बजे सूबेदारगंज से चलेगी। अभी इसकी जंक्शन से रवानगी शाम 5:45 बजे होती है। वापसी में गाड़ी संख्या 14164 संगम एक्सप्रेस का चार अप्रैल से ही सुबह 8:30 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पर आगमन होगा। अभी यह सुबह 8:45 बजे जंक्शन पहुंचती है। प्रयागराज जंक्शन से इसकी रवानगी प्लेटफॉर्म एक से ही होती रही है। पिछले वर्ष ही संगम एक्सप्रेस को भी रेलवे ने एलएचबी रेक से लैस किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed