फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction: No entry from Civil Lines side of the station from 12 noon today

प्रयागराज जंक्शन : कल दोपहर 12 बजे से स्टेशन के सिविल लाइंस साइड से नो इंट्री 

Wed, 12 Jan 2022 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 07:38 PM IST
सार

इस दौरान ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को बाहर जरूर आने दिया जाएगा। मकर संक्रांति के बाद पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर भी यही व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
Prayagraj Junction: No entry from Civil Lines side of the station from 12 noon today
prayagraj news : प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों का अगले तीन दिन प्रवेश बंद रहेगा। माघ मेले के पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बृहस्पतिवार 13 जनवरी की दोपहर 12 बजे से 15 जनवरी की रात 12 बजे तक सिविल लाइंस साइड से नो इंट्री लगाई है। प्रयागराज मंडल के अफसरों का कहना है कि मेले के सभी स्नान पर्व के साथ उसके एक दिन पहले और एक दिन बाद यात्रियों का प्रवेश नहीं होगा।

विज्ञापन


इस दौरान ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को बाहर जरूर आने दिया जाएगा। मकर संक्रांति के बाद पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर भी यही व्यवस्था रहेगी। मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि पहले स्नान पर्व पर यह व्यवस्था बृहस्पतिवार 13 जनवरी से लागू हो रही है। इस दौरान सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को इंट्री नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


इन तिथियों में सिविल लाइंस साइड से रहेगी नो इंट्री 
पर्व का नाम        नो इंट्री की अवधि 

मकर संक्राति    13 जनवरी दोपहर 12 बजे से 15 जनवरी रात 12 बजे तक
पौष पूर्णिमा    14 जनवरी दोपहर 12 बजे से 18 जनवरी रात 12 बजे तक
मौनी अमावस्या     30 जनवरी शाम 06 बजे से 02 फरवरी रात 12 बजे तक  
बसंत पंचमी      04 फरवरी दोपहर 12 बजे से 06 फरवरी रात 12 बजे तक
माघी पूर्णिमा    15 फरवरी दोपहर 12 बजे से 17 फरवरी रात 12 बजे तक
महाशिवरात्रि    28 फरवरी दोपहर 12 बजे से 02 मार्च रात 12 बजे तक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed