फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj junction ncr railway timdala junction news: Tundla's eight railwaymen suspended for throwing biscuits to workers

श्रमिकों को फेंककर बिस्कुट देने पर टूंडला के आठ रेलकर्मी सस्पेंड

Sun, 31 May 2020 07:23 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 May 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
prayagraj junction ncr railway timdala junction news: Tundla's eight railwaymen suspended for throwing biscuits to workers
टूंडला स्टेशन को उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में शामिल करने की कवायद शुरू - फोटो : अमर उजाला
श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को रेलकर्मियों द्वारा बिस्कुट फेंककर दिए जाने एवं उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। इस प्रकरण का वीडियो वायरल होने के बाद प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित ने आठ रेलकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह सभी रेलकर्मी टूंडला रेलवे स्टेशन के हैं।
विज्ञापन


दरअसल 24 मई को अहमदाबाद से आई एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन टूंडला पहुंची तो उसमें कुछ रेलकर्मियों द्वारा बिस्कुट फेंककर दिए जाने एवं श्रमिकों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का एक वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुआ। यह वीडियो रेल मंत्रालय तक को ट्वीट कर दिया गया।  प्रयागराज मंडल के अफसरों के सामने यह मामला आया तो संबंधित रेलकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


फिलहाल इस मामले में आठ रेलकर्मयों को सीनियर डीसीएम ने सस्पेंड किया है। इनके नाम राकेश कुमार, अमरदीप कुमार, बलराम पटेल, लक्ष्मीनारायण मीना, शंकर यादव, धर्मेंद्र वर्मा, डीके दीक्षित, नरविका हैं। एनसीआर प्रयागराज मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने इनके निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed