फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction has the highest budget in the redevelopment of 508 stations, PM Modi will lay the foundati

प्रयागराज : 508 स्टेशनों के पुनर्विकास में सबसे ज्यादा बजट प्रयागराज जंक्शन का, पीएम मोदी आज करेंगे शिलान्यास

Sat, 05 Aug 2023 05:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 05:47 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन पर हुए पुनर्विकास के कार्यों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को शिलान्यास करेंगे। जंक्शन पर इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को अधिकारी दिन भर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। स्टेशन के पुनर्विकास के प्रस्तावित मॉडल का भी अनावरण किया गया। 

विज्ञापन
Prayagraj Junction has the highest budget in the redevelopment of 508 stations, PM Modi will lay the foundati
प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास मॉडल का अनावरण किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अगस्त को प्रयागराज जंक्शन समेत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के विकास कार्यों का शिलान्यास वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। इन सभी स्टेशनों में पुनर्विकास कार्य की सबसे ज्यादा लागत प्रयागराज जंक्शन की है। जंक्शन का कुल 960 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास होगा। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शिलान्यास कार्यक्रम की डीआरएम हिमांशु बडोनी ने रूपरेखा पेश की। 

विज्ञापन

डीआरएम ने बताया कि जंक्शन का पुनर्विकास प्रयागराज के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पद्म पुरस्कार विजेता व खेल पुरस्कार से सम्मानित लोगों के साथ तमाम स्कूलों के बच्चे शिरकत करेंगे। डीआरएम ने बताया कि पीएम द्वारा रविवार को जिन 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया जाना है उसमें सर्वाधिक बजट प्रयागराज जंक्शन का ही है। यहां महाकुंभ लगने वाला है। इस वजह से जंक्शन पर ढेरों काम होने हैं।

विज्ञापन


इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 508 स्टेशनों में 55 स्टेशन उत्तर प्रदेश के हैं। इसमें 13 स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे के हैं। सीपीआरओ ने बताया कि प्रयागराज मंडल के स्टेशनों में प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, विंध्याचल, फतेहपुर, पनकीधाम, इटावा एवं टूंडला के नाम शामिल है। सभी स्टेशनों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि रविवार को शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शनिवार को इसकी दिन भर तैयारियां चलती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Junction has the highest budget in the redevelopment of 508 stations, PM Modi will lay the foundati
शनिवार को दिन भर चलती रहीं शिलान्यास समारोह की तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला।

जंक्शन के सिटी साइड के यात्री आश्रय संख्या दो पर होगा कार्यक्रम

प्रयागराज मंडल के एडीआरएम सामान्य संजय सिंह ने बताया कि रविवार को प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड स्थित यात्री आश्रय संख्या दो पर शिलान्यास कार्यक्रम होगा। वहां लोगों को प्रयागराज जंक्शन का थ्री डी मॉडल भी दिखाया जाएगा। इस दौरान पार्किंग की व्यवस्था यात्री आश्रय संख्या तीन एवं चार पर रहेगी। विशिष्ट अतिथि का गेट संख्या दो एवं आम लोगों का प्रवेश गेट संख्या तीन से होगा। जंक्शन पर कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हो जाएगा। सुबह 11 बजे पीएम वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed