फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction: For the first time, there was no movement of trains at the junction, trains were run on ch

Prayagraj Junction : पहली बार जंक्शन पर नहीं हुई ट्रेनों की आवाजाही, बदले रूट से चलाई गईं ट्रेनें

Sun, 20 Oct 2024 03:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 03:38 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे में ट्रेनों की अधिक संख्या होने की वजह से रेलवे द्वारा सुबह प्लेटफार्म नंबर तीन और चार को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर  खोला गया। इस दौरान यहां से मुरी, महानंदा समेत कुल नौ ट्रेन पास की गई। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रयागराज- पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर काफी संख्या में ट्रेनों का प्रेशर बढ़ गया था।

विज्ञापन
Prayagraj Junction: For the first time, there was no movement of trains at the junction, trains were run on ch
प्रयागराज जंक्शन पर पसरा रहा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन पर की जा रही इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग (ईआई ) के लिए रेलवे द्वारा मेगा ब्लॉक लिया गया। इस दौरान दिन भर प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही ठप रही। सुबह लिया गया ब्लॉक शाम तक चला। जंक्शन के सभी प्लेटफार्म पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। शाम तकरीबन 6.30 बजे के आसपास अप लाइन पर सबसे पहले 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार सुपरफास्ट 7.30 घंटे की देरी से आई। वहीं डाउन लाइन पर आने वाली पहली ट्रेन 12506 नार्थ ईस्ट रही, जो 2.20 घंटे की देरी से यहां पहुंची।

विज्ञापन












मेगा ब्लाॅक के चलते रेलवे प्रशासन द्वारा उम्मीद जताई जा रही थी कि रविवार को दिन भर ट्रेनों का संचालन नहीं होगा, लेकिन शनिवार की देर रात तक चले ईआई कार्य होने से प्लेटफार्म नंबर तीन एवं चार को ट्रेनों के संचालन के लिए फिट घोषित कर दिया। इसका असर यह रहा कि सुबह इन दोनों प्लेटफार्म पर कानपुर इंटरसिटी समेत नौ ट्रेनें ले ली गई। इसके बाद यहां सन्नाटा पसर गया। यहां आने वाली अधिकांश ट्रेनें वाया प्रयागराज छिवकी, फाफामऊ एवं जंक्शन से शुरू होने वाली ट्रेनें सूबेदारगंज से रवाना हुई।

विज्ञापन

दिन भर जंकशन जो यहां एनाउंसमेंट हुए उसमें से अधिकांश डायवर्ट ट्रेनों के ही रहे। इस बीच जंक्शन पर जंक्शन पर लगे एक भी सिग्नल ने काम नहीं किया। गिनती भर जो ट्रेनें ली भी गई उन्हें किसी तरह प्लेटफार्म नंबर तीन एवं चार से मैनुअली निकाला जाता रहा। शेष अन्य प्लेटफार्म पूरी तरह से खाली रहे। यहां अघोषित लॉकडाउन वाला माहौल देखने को मिला। रेलवे का ब्लाॅक सोमवार 21 अक्तूबर को भी रहेगा।

वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर रेलवे के रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना सोमवावर को प्रयागराज जंक्शन से प्रयागराज रामबाग तक हुए दोहरीकरण कार्य का जायजा लेंगे। इस दौरान वह इस रूट पर स्पीड ट्रायल भी लेंगे। उनके साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अभय कुमार गुप्ता , डीआरएम वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव आदि अफसर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed