{"_id":"5d87d3df8ebc3e016e0280fe","slug":"prayagraj-in-water-and-mayor-in-london-questions-arose","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज पानी में और मेयर लंदन में, उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज पानी में और मेयर लंदन में, उठे सवाल
Mon, 23 Sep 2019 01:34 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
abhilasha gupta
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। बाढ़ की विभीषिका के बीच वायरल हुई मेयर अभिलाषा गुप्ता व उनके पति मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की कुछ तस्वीरों ने रविवार को सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। तस्वीरों में दोनों विदेश में घूमते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई तो कुछ उनके समर्थन में उतर आए। उधर, मंत्री नंदी का कहना है कि वह बेटी के दाखिले के सिलसिले में विदेश गए हैं और इसके लिए आधिकारिक अनुमति भी प्राप्त की है।
विज्ञापन
मंत्री व मेयर की ये तस्वीरें रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसमें नंदी व अभिलाषा विदेश में तस्वीर खिंचाते नजर आ रहे हैं। वायरल हुई एक तस्वीर में नंदी व अभिलाषा हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों अपने बच्चों संग दिख रहे हैं। तस्वीर वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए कमेंट किए। लिखा कि ‘जब आधा शहर बाढ़ की चपेट में हो, लोग बेघर हो गए हों, ऐसे वक्त में क्या शहर की प्रथम महिला व उनके मंत्री पति को विदेश में घूमना शोभा देता है’।
विज्ञापन
इन कमेंट्स के जवाब देने के लिए समर्थक भी मैदान मेें आ गए और उन्होंने भी अपनी बात रखनी शुरू की। जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर समर्थकों व आपत्ति जताने वालों के बीच बहस छिड़ गई। दोनों ओर से समर्थन व विरोध में ढेरों कमेंट किए गए। कुछ लोगों ने जहां इसे संवेदनहीनता करार दिया, वहीं समर्थकों का कहना था कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों का भी व्यक्तिगत जीवन होता है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
abhilasha gupta
- फोटो : प्रयागराज
सोशल मीडिया पर घमासान
तस्वीरों पर आपत्ति जताने वालों में से एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा ‘जनता बाढ़ग्रस्त व महापौर विदेश घूमने में व्यस्त’। इसके जवाब में जिला महामंत्री, अभिलाषा गुप्ता नंदी मीडिया टीम, विजय कुमार गुप्ता नाम के यूजर ने लिखा कि ‘हर बात पर ओछी राजनीति मंदबुद्धि की परिचायक है। अरे भाई, व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी होती है, जिसे निभाना होता है। अब बेटी के एडमिशन के लिए लंदन आप जाओगे या माता-पिता ही जाएंगे’। इसी तरह यूजर अर्चना श्रीवास्तव ने लिखा कि ‘12 महीने जब इंसान काम करता है तो कोई नहीं देखता। एक दिन अपने बच्चे की जिंदगी के लिए अगर निकालता है तो लोगों को बुरा लगता है। महापौर से पहले वह एक इंसान हैं।’ विपक्ष व समर्थन में ऐसे ही ढेरों कमेंट दिनभर सोशल मीडिया पर किए जाते रहे।
बेटी ने इसी साल देहरादून स्थित स्कूल में टॉप किया, जिसके बाद उसे विदेश के एक प्रख्यात स्कूल में दाखिला मिला। उसे छोड़ने के लिए ही मैं देश से बाहर आया हूं। इसके लिए मैंने पीएम, सीएम व विदेश मंत्रालय की एनओसी भी ली है।
नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री