फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: In the investigation, ballasts were found scattered on the unfinished road, the grass has grown

प्रयागराज : जांच में अधूरी सड़क पर बिखरी मिलीं गिट्टियां, उगी आई है घास

Sun, 12 Dec 2021 10:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 10:52 PM IST
सार

करीब 1.50 किमी लंबे हाजीपुर-बढ़ैया मार्ग से बदलापुर से सेवइत रेलवे स्टेशन तक संपर्क मार्ग का निर्माण पूरा कराए बिना ही बिल बनाकर भुगतान के दबाव बनाने की शिकायत की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Prayagraj: In the investigation, ballasts were found scattered on the unfinished road, the grass has grown
Prayagraj News : जांच के दौरान अधूरी मिली सड़क। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-चार कुंभ मेला डिवीजन में हाजीपुर-बढ़ैया से बदलापुर-सेवइत रेलवे स्टेशन मार्ग के निर्माण की जांच में गड़बड़ी पाई गई है। तीन सदस्यीय अभियंताओं की जांच टीम ने इस सड़क की गुणवत्ता का पता लगाने के लिए नमूने लिए हैं। इस दौरान टीम को कई जगह गड़बड़ी मिली है। कई जगह काम मानक के अनुरूप नहीं है, तो कुछ जगहों पर बिना पैचिंग के ही काम अधूरा छोड़ दिया गया है। उधर, तीन दिन के भीतर ही कुंभ मेला डिवीजन के एक्सईएन रामस्वरूप ने इस मामले की रिपोर्ट तलब की थी, लेकिन अभी तक जांच कमेटी की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है। ऐसे में जांच कमेटी की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


करीब 1.50 किमी लंबे हाजीपुर-बढ़ैया मार्ग से बदलापुर से सेवइत रेलवे स्टेशन तक संपर्क मार्ग का निर्माण पूरा कराए बिना ही बिल बनाकर भुगतान के दबाव बनाने की शिकायत की जांच की जा रही है। दो दिन पहले इस सड़क के एई धनीराम वर्मा और जेई दीपक कुमार ने ठेका फर्म के संचालक पर अधोमानक कार्य की बिलिंग न करने पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत एसएसपी से की थी।
विज्ञापन


एक्सईएन कुंभ मेला डिवीजन की ओर से इस शिकायत की विभागीय जांच के लिए एई सत्येंद्र नाथ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। एई सत्येंद्र नाथ की टीम ने शनिवार को ही इस मामले की जांच की। पता चला है कि इस दौरान सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। कई जगह गिट्टियां सड़क पर बिखरी हुई पाई गईं और उस अर्धनिर्मित सड़क पर कई जगह घासें भी उगी हुई पाई गईं। फिलहाल अभी तक इस जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जांच टीम पर भी उंगली उठने लगी है। इस सड़क के सहायक अभियंता धनीराम का कहना है कि निर्माण में मानक की अनदेखी करने और काम पूरा न करने पर सुधार की चेतावनी दी गई, लेकिन ठेका फर्म की ओर से अनदेखी कर दी गई। इतना ही नहीं, मानक की अनदेखी करते हुए कराए गए काम का भुगतान कराने के लिए ठेका संचालक की ओर से लगातार दबाव बनाया जाता रहा। काम की मापी और बिलों का भुगतान न कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।


डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने ठेका फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के लिए खोला मोर्चा
पीडब्ल्यूडी के डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने जेई-एई को जान से मारने की धमकी देने वाली ठेका फर्म के संचालक को ब्लैक लिस्ट करने के लिए गुहार लगाई है। साथ ही दोनों अभियंताओं को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराते हुए उनको उस साइच से हटाकर दूसरी जगह तैनात करने का भी आग्रह किया गया है, ताकि उनके भीतर व्याप्त भय के दूर किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed