फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj in Subedarganj overnight and Humsafar Express

Railway News : रात भर सूबेदारगंज में प्रयागराज तो जंक्शन पर खड़ी रही हमसफर एक्सप्रेस, रेलवे ने दिए रिफंड

Sun, 31 Jul 2022 12:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Jul 2022 12:24 AM IST
सार

रात भर ट्रेनों के स्टेशन पर खड़े रहने से यात्री भी खासे परेशान हुए। रात भर रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश की वजह से स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों की उमस की वजह से जागते हुए ही रात कटी।

विज्ञापन
Prayagraj in Subedarganj overnight and Humsafar Express
Prayagraj News : सांड़ से टकराने के बाद भरवारी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ब्रह्मपुत्र मेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशाम्बी के मनोहरगंज-भरवारी रेलवे स्टेशन के बीच ओवर हेड ईक्यूपमेंट (ओएचई) लाइन टूट जाने से की वजह शनिवार की सुबह 6. 30 बजे तक प्रयागराज-दिल्ली रूट की अप लाइन पर रेल संचालन बाधित रहा। हादसे की वजह से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस रात भर सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर तो प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर, प्रयागराज-जयपुर सुपरफास्ट जंक्शन पर ही खड़ी रही। यह सभी ट्रेनें शनिवार सुबह अपने गंतव्य के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन



रात भर ट्रेनों के स्टेशन पर खड़े रहने से यात्री भी खासे परेशान हुए। रात भर रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश की वजह से स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों की उमस की वजह से जागते हुए ही रात कटी। एसी कोच के यात्रियों ने भी कम कूलिंग होने की बात कही। कुछ यात्री ऐसे भी रहे जो रात में ही ट्रेन में सो गए। सुबह उठे तो उन्हें लगा कि ट्रेन उनके गंतव्य स्टेशन पर पहुंच गई है, लेकिन जब मालूम पड़ा कि ट्रेन रात भर से ही वहीं खड़ी है तो वे खासे काफी निराश हुए।
विज्ञापन



लोगों ने ट्विटर एवं सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म से अपनी नाराजगी जाहिर की। जिन्हें दिल्ली, आगरा, मथुरा आदि शहरों में पहुंचना था। ट्रेनें विलंबित होने से काफी यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन भी निरस्त करवा दिए। शाम तक 500 से ज्यादा मुसाफिरों का रेलवे ने रिफंड दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले रवाना हुई महाबोधि, दिन में 3.30 बजे दिल्ली पहुंची प्रयागराज
शुक्रवार रात 8.40 बजे ओएचई लाइन टूट जाने के बाद रात में डाउन लाइन 10.30 बजे रेल संचालन के लिए खोल दी गई, लेकिन अप लाइन की ओएचई दुरुस्त करते-करते सुबह हो गई। इस दौरान सुबह सबसे पहले 6.45 बजे महाबोधि एक्सप्रेस को अप लाइन से निकाला गया। वहीं रात 11.30 बजे जंक्शन से चली प्रयागराज जो रात 11.45 बजे से सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी, वह सुबह 6.30 बजे चली। जो दोपहर 3.30 बज नई दिल्ली पहुंची।

 


जयपुर एक्सप्रेस भी रात 11.10 की जगह सुबह छह बजे एवं दिल्ली हमसफर रात 10.25 की जगह सुबह 6.50 बजे चली। इस दौरान प्रयागराज आने वाली सभी राजधानी एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, शिवगंगा एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली, मगध एक्सप्रेस समेत दो दर्जन ट्रेनें विलंब से रवाना हुईं।

यह थी घटना
कामाख्या से दिल्ली की ओर जा रही ब्रह्मपुत्र मेल से मनोहरगंज-भरवारी स्टेशन के बीच एक भैंसा टकरा गया। 130 की रफ्तार से चल रही ट्रेन की टक्कर से भैंसा ओएचई से जा टकराया। इस वजह से तकरीबन 800 मीटर के क्षेत्र में ओएचई उखड़  गई। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और अप एवं डाउन लाइन पर ट्रेन संचालन रोक दिया गया। जीएम एनसीआर प्रमोद कुमार, डीआरएम मोहित चंद्रा रात भर कंट्रोल रूम में ही बैठे रहे। डाउन लाइन पर रात 10.30 बजे रेल संचालन बहाल हो गया, जबकि अप लाइन में रात भर काम हुआ। सुबह ही इसे खोला जा सका। 
 


ओएचई की मरम्मत के बाद सुबह 6.30 बजे अप लाइन रेल संचालन के लिए खोली गई। ट्रेनों को कॉशन पर चलाया गया। अब ट्रैक पूरी तरह से ठीक है और ट्रेनों का संचालन भी अब सामान्य हो गया है। - डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed