{"_id":"629337e9b1286d2842734dad","slug":"prayagraj-hundreds-of-eyes-sparkled-after-seeing-the-dead-bodies-of-father-and-son-on-the-same-vehicle-died-due-to-snakebite","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: एक ही अर्थी पर पिता-पुत्र के शव देख छलक उठीं सैकड़ों आंखें, सर्पदंश से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: एक ही अर्थी पर पिता-पुत्र के शव देख छलक उठीं सैकड़ों आंखें, सर्पदंश से हुई थी मौत
Sun, 29 May 2022 02:38 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नैनी (प्रयागराज)
अमर उजाला ब्यूरो, नैनी (प्रयागराज)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 29 May 2022 02:38 PM IST
सार
नैनी थाना क्षेत्र के भट्टा गांव निवासी बबलू भारतीय का पुत्र प्रकाश भारती शनिवार तड़के लगभग चार बजे घर के समीप फूल की दुकान खोलने जा रहा था तभी उसके तीन साल के बेटा अनमोल ने बताया कि पापा मुझे सांप ने काट लिया है। थोड़ी देर बाद उसे भी सांप ने काट लिया।
विज्ञापन
सर्पदंश से पिता-पुत्र की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुराने पुल के समीप फूल मंडी गांव से रविवार की सुबह 10:00 बजे एक ही अर्थी पर पिता-पुत्र के शव उठने से वहां मौजूद सैकड़ों आंखें छलक उठीं। शनिवार सुबह दोनों को सर्प ने डस लिया था। शव उठने से पहले तक उन्हें जिंदा करने के लिए झाड़ फूंक होता रहा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
नैनी थाना क्षेत्र के भट्टा गांव निवासी बबलू भारतीय का पुत्र प्रकाश भारती शुक्रवार की रात बारात में शामिल होने गया था। लौटने पर तड़के लगभग चार बजे घर के समीप फूल की दुकान खोलने जा रहा था तभी उसके तीन साल के बेटा अनमोल ने बताया कि पापा मुझे सांप ने काट लिया है।
विज्ञापन
प्रकाश ने उसकी बात को अनसुना कर दिया और अपने काम में लग गया। उसी दौरान प्रकाश के भी हाथ में सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन दोनों को तारागंज झाड़-फूंक के लिए ले गए। वहां से कोई आराम न मिलने पर पिता को यह एसआरएन और बेटे को चिल्ड्रन हॉस्पिटल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बावजूद परिवार वाले दोनों को झाड़ फूंक के लिए बलिया ले गए। वहां से भी कोई आराम न मिलने पर रविवार की सुबह से लेकर घर वापस आ गए। रविवार को 10:00 बजे एक ही अर्थी पर दोनों के शव देखकर वहां मौजूद सैकड़ों आंखें नम हो गईं।