{"_id":"61f3a657d11c5328f913752c","slug":"prayagraj-hotel-manager-crushed-to-death-by-speeding-dumper-accident-occurred-late-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में हादसा : तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर होटल के मैनेजर की मौत, देर रात हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में हादसा : तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर होटल के मैनेजर की मौत, देर रात हुआ हादसा
Fri, 28 Jan 2022 01:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:47 PM IST
सार
अल्लापुर में तिलकनगर के रहने वाले सचिन मिश्रा (25) सिविल लाइंस स्थित होटल रीजेंसी में मैनेजर पद पर कार्यरत थे। गुरुवार की देर रात वह होटल से घर जा रहे थे। अभी वह लोकसेवा आयोग चौराहे के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
विस्तार
सिविल लाइंस में लोकसेवा आयोग चौराहे के पास बीतीरात बेकाबू डंपर की चपेट में आने से एक होटल मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की खबर परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
अल्लापुर में तिलकनगर के रहने वाले सचिन मिश्रा (25) सिविल लाइंस स्थित होटल रीजेंसी में मैनेजर पद पर कार्यरत थे। गुरुवार की देर रात वह होटल से घर जा रहे थे। अभी वह लोकसेवा आयोग चौराहे के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के चालक डंपर लेकर भाग निकला। चौराहे पर तैनात सिपाही मौके पर पहुंच गए। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि मौके पर ही मौत हो गई। जेब से मिले आईकार्ड के आधार पर उनकी पहचान हुई। जानकारी होने पर होटल के स्टाफ और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन