फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Higher Directorate personnel boycotted work

प्रयागराज : उच्च निदेशालय कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 06 Jan 2023 07:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Higher Directorate personnel boycotted work
निदेशालय में कामकाज ठप, कलबंद हड़ताल पर कर्मचारी
विज्ञापन

0 प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक हुआ कार्य बहिष्कार आज भी रहेगा जारी
0 उच्च शिक्षा निदेशालय को लखनऊ शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया का विरोध तेज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उच्च शिक्षा निदेशालय को लखनऊ शिफ्ट किए जाने के विरोध में निदेशालय कर्मी बृहस्पतिवार से दो दिनी कलमबंद हड़ताल पर चले गए। इस दौरान शासकीय कार्य पूरी तरह से ठप रहा। कर्मचारियों ने उच्च शिक्षा निदेशालय परिसर में इकट्ठा होकर नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया।
शिक्षा निदेशालय कर्मचारी मिनिस्टीरियल संघ, उत्तर प्रदेश के बैनर तले हुए कार्य बहिष्कार में शिक्षा निदेशालय माध्यमिक, बेसिक शिक्षा निदेशालय, उच्च शिक्षा निदेशालय, पत्राचार शिक्षा, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय प्रयागराज, शिविर कार्यालय (माध्यमिक) पार्क रोड, शिविर कार्यालय (बेसिक) निशातगंज, एससीईआरटी, पाठ्य पुस्तक/साक्षरता, वैकल्पिक शिक्षा उर्दू एवं प्राच्य भाषा लखनऊ के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

इस दौरान परिसर में हुई सभा में पूर्व मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शासन में बैठे कुछ अफसर अपने स्वार्थ के कारण प्रयागराज में स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय कार्यालय को स्थानांतरित कर लखनऊ में प्रतिस्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पूर्व वर्ष 2009 में उच्च शिक्षा निदेशालय एवं 2020 में बेसिक शिक्षा परिषद एवं निदेशालय (बेसिक शिक्षा) कार्यालय को भी लखनऊ शिफ्ट किए जाने का प्रयास किया गया था, लेकिन कर्मचारी संघ के विरोध एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव के कारण शासन स्तर पर बैठे अफसर इसमें सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व उपाध्यक्ष अनिल कुमार एवं शशिकांत सिंह ने आरोप लगाया कि प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एवं उच्च शिक्षा निदेशक की मिलीभगत से एक साजिश के तहत उच्च शिक्षा निदेशालय को लखनऊ ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। संयुक्त मंत्री अमर नाथ, संपूर्णानंद त्रिपाठी एवं शिव प्रकाश यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज का गौरव है, इसका स्थानांतरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।
उपाध्यक्ष दीपक कुमार श्रीवास्तव एवं सुएब सिद्दीकी ने कहा कि प्रयागराज जनपद मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है, जिसके कारण प्रयागराज का विकास हो रहा है। ऐसे में निदेशालय को लखनऊ शिफ्ट करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री की मंशा के विपरीत है। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह ने भी सभा में उपस्थित होकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
सभा की अध्यक्षता शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार एवं संचालन मंत्री प्रदीप कुमार सिंह ने किया। सभा में मोहम्मद शमसुद्दीन, आशीष कुमार, दिग्विजय सिंह, बसंत सिंह, आशुतोष शुक्ला, विष्णु कुमार, राहुल पांडेय, शशांक श्रीवास्तव, राम सिंह, अखिलेश यादव, सत्यब्रत अरोड़ा, आलोक त्रिपाठी, अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
00
सांसद विनोद सोनकर को सीएम को लिखा पत्र
- निदेशालय को लखनऊ शिफ्ट किए जाने के विरोध में संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर से मुलाकात की और उनसे सहयोग मांगा। इस पर सांसद ने कर्मचारियों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। सांसद ने लिखा है कि उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज का गौरव है। अन्य जिलों से निदेशालय आने वाले अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग प्रयागराज तीर्थ का पुण्य भी प्राप्त करते हैं। ऐसे में उच्च शिक्षा निदेशालय को प्रयागराज में ही रखना उचित होगा।

00
कर्मचारियों के समर्थन में उतरे व्यापारी
- उच्च शिक्षा निदेशालय को लखनऊ शिफ्ट किए जाने के विरोध में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के समर्थन में व्यापारी भी उतर आए हैं। बृहस्पतिवार को हुई प्रयागराज व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी और चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता कहा कि निदेशालय और तमाम बड़े दफ्तरों को धीमे-धीमे लखनऊ शिफ्ट किया जा रहा है और इसका असर सीधे कारोबार पर पड़ेगा। शहर के व्यापार पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। पदाधिकारियोें ने इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त संघर्ष समिति बनाए जाने का आह्वान किया। बैठक में मुसब खान, अमन केसरवानी, राजकुमार केसरवानी, आनंद टंडन, रामजी केसरवानी, कृष्ण मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed