{"_id":"6496071a677072473902e915","slug":"prayagraj-health-news-allahabad-news-c-3-1-ald1035-161405-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आईसीएमआर की टीम पहुंची प्रयागराज, लू पीड़ितों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आईसीएमआर की टीम पहुंची प्रयागराज, लू पीड़ितों का जाना हाल
Sat, 24 Jun 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। लू से पीड़ित मरीजों के उपचार का हाल जानने के लिए शुक्रवार को आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) की टीम नई दिल्ली से प्रयागराज पहुंची। टीम ने बेली समेत कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।
गर्मी और लू के बीच लगातार मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। बेली अस्पताल में अब तक 29 मरीज लू की चपेट में आने के बाद इलाज के लिए पहुंच चुके हैं। तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) अस्पताल पहुंची टीम ने गोमती वार्ड में जाकर मरीजों का हाल लिया। टीम में शामिल विशेषज्ञों ने तीमारदारों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल में लू लगने के बाद सात लोगों को भर्ती कराया गया है। इनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। टीम में आईसीएमआर चेन्नई से डॉ. मुरली, डॉ. रिजवान व लखनऊ से डॉ. विकास शामिल रहे। इस दौरान सीएमएस डॉ. शारदा चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज अखौरी मौजूद रहे। निरीक्षण के लिए पहुंची टीम अब अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।
विज्ञापन
टीम ने इसके बाद सीएमओ कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर लू से बचाव और इलाज से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। सीएमओ डॉ. आशु पांडेय ने बताया कि सभी अस्पतालों में लू से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं।