फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Girlfriend was not ready to talk, hence shot

प्रयागराज : प्रेमिका बात करने को नहीं थी राजी, इसलिए मार दी गोली

Thu, 06 Jan 2022 10:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jan 2022 10:37 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, थाने लाकर पूछताछ में उसने बताया कि काजल उसकी करीबी रिश्तेदार थी और घर आने जाने के दौरान ही दोनों में करीबी संबंध बन गए थे। उसने उसे मोबाइल भी दिया था, जिससे दोनों बात करते थे। लेकिन कुछ समय बाद इसकी भनक लगने पर उसके भाई ने मोबाइल तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Prayagraj: Girlfriend was not ready to talk, hence shot
Prayagraj News : सुनील कुमार उर्फ छोटू । - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पूरामुफ्ती में 18 वर्षीय काजल का हत्यारोपी सुनील कुमार उर्फ छोटू आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने बताया है कि काजल से उसका लंबे समय से प्रेम संबंध था, लेकिन पिछले कई दिनों से वह उससे कन्नी काटने लगी थी। यहां तक कि बात करने को भी तैयार नहीं थी। इसी से नाराज होकर उसने उसे गोली से उड़ा दिया। पुलिस ने बताया कि उसे कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


घटना 29 दिसंबर की रात की है, जब पूरामुफ्ती के हरिरामपुर स्थित घर के भीतर सोते वक्त युवती को गोली से उड़ा दिया गया था। मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह व उनकी टीम ने बृहस्पतिवार को मुख्य संदिग्ध सुनील को हैप्पी होम के पास से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक, थाने लाकर पूछताछ में उसने बताया कि काजल उसकी करीबी रिश्तेदार थी और घर आने जाने के दौरान ही दोनों में करीबी संबंध बन गए थे। उसने उसे मोबाइल भी दिया था, जिससे दोनों बात करते थे। लेकिन कुछ समय बाद इसकी भनक लगने पर उसके भाई ने मोबाइल तोड़ दिया था।

विज्ञापन

चुप रहने के लिए कहा, नहीं मानी तो दाग दी गोली
इसके बाद से ही युवती उससे किनारा करने लगी थी। यहां तक कि बात करना भी बंद कर दिया था। यह बात उससे बर्दाश्त नहीं हुई। 29 दिसंबर की रात वह तमंचा लेकर उसके घर पहुंच गया। घरवाले बाहर से दरवाजा बंद कर बरामदे में ही सोते थे। ऐसे में वह दबे पांव कुंडी खोलकर भीतर चला गया। वहां आहट पाकर युवती नींद से जगी तो उसके सिर पर तमंचा सटाकर चुप रहने को कहा। वह नहीं मानी तो गोली दाग दी। इसके बाद पीछे के दरवाजे से निकल भागा। इसके बाद वह भागते हुए हाईवे पर पहुंचा जहां से टेंपो से झूंसी और फिर बस पकड़कर भाग निकला। पुलिस ने बताया कि उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पीछे स्थित तालाब से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed