प्रयागराज : एसआरएन हास्पिटल में ऑपरेशन के दौरान युवती से सामूहिक दुष्कर्म
- दुष्कर्म के आरोपों की जांच के लिए पांच सद्सयीय जांच कमेटी गठित
- हास्पिटल अफसरों ने बताया, ऑपरेशन के समय आठ लोग थे, जिसमें पांच महिलाएं
विस्तार
एसआरएन हास्पिटल में ऑपरेशन के दौरान एक युवती के दुष्कर्म की शिकायत की गई है। बुधवार को शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। मेडिकल कालेज के प्राचार्य को सूचना दे दी गई है। उन्होंने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। हास्पिटल अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन के समय आठ लोग थे, जिसमें पांच महिलाएं थीं।
पुलिस का कहना है कि घटना 31 मई की रात की बताई जा रही है। बुधवार को सीओ मौके पर गए तो आज भी युवती बात करने की स्थिति में नहीं थी। सीओ का कहना था कि युवती के भाई के आरोपों पर परिवार के अन्य लोग ही सहमत नहीं हैं।
मिर्जापुर की रहने वाली वाली एक युवती की आंत का आपरेशन 31 मई की रात में एसआरएन हास्पिटल में किया गया था। युवती के भाई का आरोप है कि देर रात जब उसको वार्ड में छोड़ा गया तो वह कुछ कहना चाह रही थी लेकिन होश में नहीं थी। जब उसे कागज दिया गया तो उसने बताया कि चार लोगों ने उसके साथ रेप किया है।
फिलहाल शिकायत पर उन्होंने पांच सदस्यीय कमेटी बना दी है जिसमें डा. वत्सला मिश्रा, डा. अजय सक्सेना, डा. अरविंद गुप्ता, डा. अमृता चौरसिया और डा. अर्चना कौल शामिल हैं। उन्होंन बताया कि युवती को बेहद गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। 31 की रात उसका ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के समय कुल आठ लोग मौजूद थे। जिसमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। ऑपरेशन थियेटर के बाहर परिवार के लोग भी मौजूद थे। वहां पारदर्शी शीशा लगा हुआ है।