{"_id":"5c83eb47bdec22140966d073","slug":"prayagraj-girl-caught-copying-from-electronic-device","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः इलेक्ट्रॉिनिक डिवाइस से नकल करते पकड़ी गई छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः इलेक्ट्रॉिनिक डिवाइस से नकल करते पकड़ी गई छात्रा
Sat, 09 Mar 2019 10:05 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित टीजीटी परीक्षा के दौरान शनिवार को छात्रा इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल करते पकड़ी गई। घटना मुट्ठीगंज स्थित आर्यकन्या इंटर कॉलेज में हुई। कॉलेज प्रबंधन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, टीजीटी परीक्षा के लिए आर्यकन्या कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया था। सुबह की पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान शक होने पर एक महिला परीक्षार्थी की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कान में एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगी पाई गई। पूछताछ करने पर वह घबरा गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। छात्रा ने अपना नाम रिचा सिंह निवासी मसौली मांडा बताया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर एक दिन पहले आयोजित परीक्षा के दौरान धूमनगंज व शाहगंज में भी नकल के मामले सामने आए थे जिनमें मुकदमा दर्ज किया गया। शाहगंज स्थित हमीदिया कॉलेज के कक्ष संख्या आठ में राजेश कुमार पासी निवासी फूलपुर को इलेक्ट्रानिक डिवाइस संग पकड़ा गया। इसी तरह धूमनगंज के महिला ग्राम इंटर कॉलेज में अमित कुमार सरोज निवासी जौनपुर को परीक्षा में अनुचित साधन के प्रयोग के आरोप में पकड़ा गया। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।