फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Free WiFi high speed internet facility will be available at 10 places of the city including Subhash Square, Junction

प्रयागराज : सुभाष चौराहा, जंक्शन सहित शहर के 10 स्थानों पर मिलेगी फ्री वाईफाई इंटरनेट सुविधा

Sun, 19 Dec 2021 06:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 06:42 AM IST
सार

शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को पूरी तरह से फ्री वाईफाई इंटरनेट कनेक्टिविटी से लैस किया जा रहा है। अब उन स्थानों पर पहुंचने वाले लोग हाई स्पीड वाई-फाई इंटरनेट सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

विज्ञापन
Prayagraj: Free WiFi high speed internet facility will be available at 10 places of the city including Subhash Square, Junction
Wifi - फोटो : pixabay

विस्तार

स्मार्ट सिटी प्रयागराज में अब चाहे सुभाष चौराहा हो अथवा सिविल लाइंस बस अड्डा या फिर प्रयागराज रेलवे स्टेशन का रैन बसेरा, ऐसे 10 प्रमुख स्थानों पर अब फ्री वाईफाई सुविधा मिलेगी। डिजिटल इंडिया के तहत शहर के प्रमुख स्थलों को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा से जोड़ा जाएगा। इस योजना के तहत स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को पूरी तरह से फ्री वाईफाई इंटरनेट कनेक्टिविटी से लैस किया जा रहा है। अब उन स्थानों पर पहुंचने वाले लोग हाई स्पीड वाई-फाई इंटरनेट सुविधा का लाभ ले सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर निगम की ओर से स्मार्ट सिटी योजना के तहत ऐसे इलाकों को ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ दिया गया हैं।

विज्ञापन

हवाई अड्डे और एसआरएन पर भी मिलेंगी सुविधाएं
जिन स्थानों पर फ्री वाईफाई सुविधा दी जानी है, उनमें सुभाष चौराहा, बस अड्डा सिविल लाइंस, रैन बसेरा प्रयागराज रेलवे स्टेशन, बम्हरौली हवाई अड्डा, नगर निगम कार्यालय, स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल. जिला महिला अस्पताल, तेज बहादुर सप्रू अस्पताल, चौक स्थित कोतवाली को शामिल किया गया है। इन स्थानों पर अब पर्यटक, तीर्थयात्री, छात्र और आम नागरिक हाई स्पीड वाईफाई इंटरनेट सुविधा का मुफ्त लाभ ले सकेंगे।

यात्री इस सुविधा का उपयोग हाई डेफिनिशन (एचडी) वीडियो स्ट्रीमिंग, मूवी, गाने, गेम डाउनलोड करने और अपना पेशेवर काम ऑनलाइन करने के लिए कर सकते हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं भी इन स्थानों पर मुफ्त वाईफाई सुविधा का लाभ उठा कर पढ़ाई कर सकते हैं। नगर आयुक्त की पहल पर इसके लिए चयनित सार्वजनिक स्थानों पर हॉटस्पॉट चिह्नित कर लिए गए हैं। हॉटस्पॉट की 50 मीटर की रेंज में मौजूद लोग इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इंटरनेट की स्पीड का रखा जाएगा खास ध्यान
इस वाईफाई सुविधा के लिए नगर निगम ने बीएसएनएल से करार किया है। करार के तहत वाईफाई में इंटरनेट की स्पीड पर खास ध्यान रखने की बात कही गई है। नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना के स्रोतों से इसका खर्च उठाएगा। शर्तों के मुताबिक इस फ्री इनंटरनेट सेवा की सुविधा देने के लिए बीएसएनएल को हमेशा नेटवर्क को मेंटेन रखना होगा, जिससे वह ठीक ढंग से काम करे।

शहर में नौ स्थानों पर फ्री वाईफाई इंटरनेट सेवा की कनेक्टिविटी देने के लिए नगर निगम से करार हो गया है। चयनित स्थलों को ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ दिया गया है। जल्द ही उन सभी स्थानों पर फ्री वाईफाई की सुविधा मिलने लगेगी। -संजीव कुमार, एसडीओ बीएसएनएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed