फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Four detained, including three girls, raided spa centre on information of sex racket

प्रयागराज : सेक्स रैकेट की सूचना पर स्पा सेंटर में छापा, तीन युवतियों सहित चार हिरासत में

Sun, 14 Nov 2021 02:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Nov 2021 02:03 AM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। एक साथ बड़ी संख्य में फोर्स के साथ पुलिस स्पा सेंटर पर पहुंची तो इलाके में भी हड़कंप मच गया। मालिक को फोन मिलाया गया तो वह लखनऊ में मिला। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार युवतियों को कर्मचारी बताया गया है। 

विज्ञापन
Prayagraj: Four detained, including three girls, raided spa centre on information of sex racket
Prayagraj News : सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने एक स्पा सेंटर में छापेमारी की। - फोटो : prayagraj

विस्तार

सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग के पास सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारा। यहां तीन युवतियों के अलावा एक युवक पकड़ा गया। मौके से 30 हजार नगदी भी बरामद हुई। पुलिस तीनों युवतियों के साथ मैनेजर को भी हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां उनसे घंटों पूछताछ चलती रही। फिलहाल देर रात तक कोई लिखापढ़ी नहीं हुई थी।

विज्ञापन


सिविल लाइंस में जेके पैलेस होटल के पास एक स्पा सेंटर चलता है। स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर शनिवार शाम सीओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में पुलिस ने यहां छापा मारा। इस दौरान मध्य प्रदेश की दो समेत तीन युवतियां, बिहार निवासी एक युवक मिला। पूछताछ की गई तो मैनेजर ने युवतियों को कर्मचारी और युवक को ग्राहक बताया, लेकिन वह स्पा सेंटर से संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जिसके बाद चारों को थाने ले जाया गया।

विज्ञापन

मौके से भारी मात्रा में नगदी भी मिली। इस दौरान 500 के 54 नोट, 200 के 14 और 50 के पांच नोट यानी कुल 30 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पुलिस ने फोन पर मालिक से संपर्क किया तो पता चला कि वह लखनऊ में है। हालांकि देर रात तक स्पा का लाइसेंस पुलिस के सामने पेश नहीं किया गया था। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेजवा दिया गया है। मैनेजर समेत दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।

तो क्या गलत सूचना पर मारा छापा?
पुलिस की ओर से भले ही स्पा सेंटर में छापेमारी कर वहां मौजूद लोगों को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन कार्रवाई को लेकर पशोपेश की स्थिति रही। दरअसल स्पा सेंटर से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। बरामद नगदी के बारे में मैनेजर का कहना है कि वह ग्राहकों की ओर से दिए गए पैसे हैं। युवतियों को कर्मचारी बताया गया और उनकी ओर से भी किसी तरह की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। ऐसे में यह भी सवाल उठा कि क्या पुलिस ने गलत सूचना पर छापेमारी की?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed