फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Four corona positives found in the district after 75 days

प्रयागराज : जिले में 75 दिन बाद मिले चार कोरोना पॉजिटिव

Sun, 19 Dec 2021 10:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 10:53 PM IST
सार

25 सितंबर को जिले में मिले थे एक साथ चार कोरोना संक्रमित, 17 दिसंबर को कोरोना के सामने आए थे दो मामले।

विज्ञापन
Prayagraj: Four corona positives found in the district after 75 days
Prayagraj News : कोविड टेस्ट। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कोरोना के मामले प्रयागराज में फिर से बढ़ने लगे है। रविवार को कोरोना के 4 नए मामले सामने आए। जबकि इसके पहले 25 सितंबर को कोरोना के4 मामले सामने आए थे। उसके बाद से कोरोना संक्रमितों की संख्या स्थिर थी। लेकिन 17 दिसंबर को दो मामले आने के बाद रविवार को चार नए मामले सामने आ गए।

विज्ञापन


इनमें एक व्यक्ति बंगलुरु से शहर में आया था। जिसकी एयरपोर्ट पर शनिवार को जांच हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद वह पॉजिटिव मिला। इस पर उसे आईसोलेशन में भेज दिया गया। वहीं अशोक नगर में एक ही परिवार के तीन सदस्य भी कोरोना संक्रमित मिले है।
विज्ञापन


बंगलुरु से आए यात्री का सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए बीएचयू भेजा गया है। इसके अलावा अशोक नगर में रहने वाले तीनों संक्रमितों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में वह किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन तीनों संक्रमित के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसे तीसरी लहर से जोड़कर नहीं देख रहे है। विभाग का कहना है कि चारों संक्रमित के सैंपल बीएचयू भेजे गए है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमितों के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए है। जांच रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहना संभव है। किसी भी संक्रमित व्यक्ति के बारे में इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता है- डा. एके तिवारी, जिला सर्विलांस अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed