Prayagraj : पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के 50 हजार के इनामी बेटे अली ने किया सरेंडर
अली अहमद और पांच लाख के इनामी उसके बड़े भाई उमर अहमद को पुलिस काफी समय से खोज रही थी। रिश्तेदार का घर बुलडोजर से ढहाने और पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अली अहमद के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने शनिवार को सरेंडर कर दिया है. अली ने जिला न्यायालय में अपने वकीलों के साथ सरेंडर किया है। अली प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहा था. जिसके बाद पुलिस ने अली की गिरफ्तारी पर पचास हजार का इनाम घोषित किया था। बताया जाता है कि वह अधिवक्ता की ड्रेस में कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ। कोर्ट रूम में पहुंचने के बाद जींस और टीशर्ट पर हो गया। इससे किसी को भनक ही नहीं लग सकी।
कोर्ट ने खारिज की अली अहमद की जमानत अर्जी
बता दें कि हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में अली अहमद की तरफ से अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, लेकिन कहीं से राहत नहीं मिली। पुलिस ने अली अहमद की तलाश में यूपी समेत दूसरे राज्यों में भी छापेमारी की कार्रवाई की थी, लेकिन गिरफ्तार करने में नाकाम रही। जिसके बाद आज चकमा देकर अली अहमद ने अपने वकीलों के साथ जिला न्यायालय में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद कोर्ट ने अली अहमद को न्यायिक हिरासत में लेकर नैनी जेल भेजने का आदेश दिया है। अली की तरफ से कोर्ट में जमानत अर्जी भी दाखिल की गई, जिसे अर्जी खारिज कर दिया गया।
क्या है मामला?
दरअसल, अतीक अहमद के छोटे बेटे अली पर प्रयागराज के प्रॉपर्टी डीलर जीशान अहमद उर्फ जानू के साथ मारपीट और 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप है। इस मामले में दिसंबर 2021 में अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अली फरार चल रहा था। फरवरी महीने में प्रयागराज पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25000 का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी नहीं होने पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50000 कर दी गई थी।
बता दें कि अतीक अहमद का बड़ा बेटा मोहम्मद उमर अहमद भी फरार चल रहा है। उमर अहमद पर लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को लखनऊ से अगवा कर देवरिया जेल ले जाकर पीटने का आरोप है। उमर के खिलाफ साल 2018 में लखनऊ के कृष्णा नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें माफिया अतीक अहमद समेत अन्य भी आरोपी हैं। लखनऊ में मुकदमा दर्ज होने के बाद से उमर फरार चल रहा है। सीबीआई पिछले तीन सालों से उसकी तलाश कर रही है। बता दें कि सीबीआई ने उमर की गिरफ्तारी पर दो लाख का इनाम रखा है.
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.