फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Five English medium schools open in all development blocks, apply in new season

प्रयागराज: सभी विकास खंडों में खुलेंगे पांच और अंग्रेजी माध्यम स्कूल, नए शैक्षिक सत्र से होगा संचालन

Tue, 26 Feb 2019 03:52 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Tue, 26 Feb 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Five English medium schools open in all development blocks, apply in new season

बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश भर में पांच हजार और अंग्रेजी माध्यम के स्कूल संचालित करने का फैसला किया है। इसके तहत प्रदेश के सभी विकास खंडों में कम से कम पांच प्राथमिक एवं एक उच्च प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे। सबसे अधिक 175 अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय बिजनौर एवं 24 उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रयागराज एवं जौनपुर जिले में खोलने का लक्ष्य रखा गया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रूबी सिंह की ओर से प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों एवं मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों का चयन का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि इन विद्यालयों का संचालन नए शैक्षिक सत्र से हर हाल में शुरू कर दिया जाए।

विज्ञापन

878 विकास खंडों में विद्यालय संचालन का लक्ष्य

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के मुताबिक नए खुलने वाले अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पूर्व में खुले अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालयों से अतिरिक्त होंगे। इससे पूर्व में भी बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी विकास खंडों में पांच-पांच अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले थे। सचिव की ओर से जारी सूचना में प्रदेश के 878 विकास खंडों में पांच हजार प्राथमिक एवं एक हजार उच्च प्राथमिक विद्यालय के संचालन का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

 

Prayagraj: Five English medium schools open in all development blocks, apply in new season
Primary School
सुविधाओं वाले स्कूलों का होगा चुनाव

सचिव की ओर से बीएसए एवं एडी बेसिक को निर्देश दिया गया है कि विद्यालयों के चयन में वहां उपलब्ध सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। विद्यालय में फर्नीचर, विद्यालय तक पहुंच मार्ग, विद्युतीकरण आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि यदि एक परिसर में संचालित प्राथमिक अथवा उच्च प्राथमिक विद्यालयों का अंग्रेजी माध्यम के लिए चुनाव किया जाता है तो पूरे विद्यालय को एक इकाई माना जाएगा। इसमें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम का माना जाएगा।


50-50 अंक की लिखित एवं व्यक्तित्व परीक्षा

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के लिए प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों का चयन परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं में से करने का निर्देश दिया है। इसके लिए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों से आवेदन मांगे जाएंगे। शिक्षकों के चयन के लिए डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी का सचिव बीएसए को बनाया गया है। प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों केचयन के लिए 50-50 अंक की लिखित एवं व्यक्तित्व परीक्षा होगी। चयन में अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन करने वालों को वरीयता दी जाएगी। चयनित शिक्षकों को दो चरणों में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इन शिक्षकों का प्रशिक्षण 15 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed