{"_id":"61ea99833b8dc251f0577d69","slug":"prayagraj-fir-on-five-unknowns-for-indecency-threatening-to-deputy-director-of-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : उप शिक्षा निदेशक से अभद्रता, धमकी देने के मामले में पांच अज्ञात पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : उप शिक्षा निदेशक से अभद्रता, धमकी देने के मामले में पांच अज्ञात पर एफआईआर
Fri, 21 Jan 2022 05:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Jan 2022 05:01 PM IST
सार
घटना एक दिन पहले हुई थी। एलनगंज स्थित शिक्षा निदेशालय कार्यालय में तैनात उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक नरेंद्र शर्मा ने बताया था कि अज्ञात नंबर से फोन कर उन्हें कार्यालय बुलाया गया।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नलगंज में उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक नरेंद्र शर्मा से कार्यालय में घुसकर मारपीट मामले में पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटना एक दिन पहले हुई थी। एलनगंज स्थित शिक्षा निदेशालय कार्यालय में तैनात उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक नरेंद्र शर्मा ने बताया था कि अज्ञात नंबर से फोन कर उन्हें कार्यालय बुलाया गया।
विज्ञापन
वह पहुंचे तो उनके कक्ष में पांच लोग पहले से मौजूद थे। जिन्होंने उन्हें देखते ही अभद्रता शुरू कर दी। मेज पर रखी पत्रावलियां फाड़कर फेंक दीं और धक्का-मुक्की करने लगे। साथ ही कर्मचारी बीच-बचाव को आए तो उनसे भी अभद्रता की। शोरगुल मचने पर धमकाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
भुक्तभोगी अफसर का आरोप है कि आरोपियों ने कार्यालय के बाहर सड़क पर भी हंगामा किया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने उनका वीडियो बना लिया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज के जरिए उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।