फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj fare from Bangalore before Holi, 17 thousand rupees

होली के पहले बंगलूरू से प्रयागराज का किराया हो गया 17 हजार रुपये

Fri, 12 Mar 2021 01:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Mar 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj fare from Bangalore before Holi, 17 thousand rupees
फ्लाइट - फोटो : SOCIAL MEDIA
होली के पहले विभिन्न स्थानों से प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची से परेशान विमानन कंपनियों ने भी बड़ा झटका दिया है। पर्व के पूर्व मुंबई, बंगलूरू, पुणे आदि शहरों से प्रयागराज आने वाले विमानों का किराया काफी बढ़ गया है। अमूमन 3500 से 4500 रुपये में मिल जाने वाले बंगलूरू से प्रयागराज का टिकट दस हजार से ऊपर हो गया है। होली के ठीक पहले 27 मार्च की बात करें तो निजी विमानन कंपनी इंडिगो से बंगलूरू-प्रयागराज का किराया 17 हजार से ज्यादा का हो गया है। 
विज्ञापन


बंगलूरू से प्रयागराज के लिए होली के पूर्व 24 मार्च को 8422 रुपये, 25 को 10995 रुपये, 26 मार्च  को 14788 रुपये किराया हो गया है। होलिका दहन के दिन भी किराया 11992 रुपये दर्शाया जा रहा है। इसी तरह मुंबई से प्रयागराज के लिए 25 मार्च को 6670 रुपये, 26 को 7770 रुपये, 27 को 7245 रुपय हो गया है। यही स्थिति पुणे-प्रयागराज, दिल्ली-प्रयागराज एवं कोलकाता-प्रयागराज फ्लाइट की भी है। एलाइंस एयर की बिलासपुर-प्रयागराज का भी किराया पांच हजार रुपये से ज्यादा हो गया है। होली के बाद वापसी के लिए भी ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ न होने की वजह से यात्री हवाई यात्रा की ओर रुख कर रहे हैं। विमानन कंपनियां भी इसका फायदा उठा रही हैं। विमानन कंपनी के अफसरों का कहना है कि होली के चलते तकरीबन 70 फीसदी सीटें अभी से ही भर गई हैं। बची सीटों पर किराया ज्यादा है। बताया जा रहा है कि किराये में अभी और वृद्धि संभव है। 
विज्ञापन

ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची, कई में पर्व के पहले नो रूम 

दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन के लिए होली के पूर्व की तिथियों में प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। जबकि पुरुषोत्तम, ब्रह्मपुत्र मेल में पर्व के पहले की तिथि में नो रूम हो गया है। ट्रेनों में कंफर्म बर्थ  न मिल पाने की वजह से कुछ लोगों ने फ्लाइट से आने का कार्यक्रम बनाया, लेकिन पर्व के पहले दिल्ली, पुणे, बंगलूरू आदि शहरों से से प्रयागराज आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में किराया ज्यादा हो जाने लोग पशोपेश में है कि वह फ्लाइट से प्रयागराज का सफर करें या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के लिए रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें 

विमानन कंपनियों के बढ़ते किराये और ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची बढ़ती देख यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने दिल्ली से प्रयागराज के बीच अतिरिक्त बसों को चलाने की तैयारी की है। इन बसों का संचालन 20 मार्च के बाद शुरू होगा। प्रयागराज रीजन की बसों का संचालन दिल्ली के आनंद विहार से होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि पर्व के पूर्व बसों का संचालन दिल्ली से प्रयागराज के लिए होगा। इसकी समय सारिणी जल्द ही जारी की जाएगी।  दिल्ली के अलावा आजमगढ़, गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, फैजाबाद, लखनऊ रूट के लिए भी अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed