फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Fake DAP fertilizer factory busted in Naini

प्रयागराज : नैनी में नकली डीएपी खाद बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Thu, 20 Jan 2022 10:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 10:37 PM IST
सार

उन्होंने मामले की जानकारी जिला कृषि अधिकारी, खाद्य निरीक्षण व औद्योगिक पुलिस को दी। चार घंटे तक चली कार्रवाई में फैक्ट्री से 450 बोरी नकली डीएपी खाद, 440 खाली बोरी, केमिकल, सिलाई मशीन व अन्य उपकरण जब्त किए गए।

विज्ञापन
Prayagraj: Fake DAP fertilizer factory busted in Naini
Prayagraj News : नैनी में नकली डीएपी खाद की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र के पतेवरा गांव में बृहस्पतिवार को एसडीएम करछना अमृता सिंह ने नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान पाया गया कि केमिकल व पाउडर मिलाकर नकली डीएपी खाद बनाई जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने मामले की जानकारी जिला कृषि अधिकारी, खाद्य निरीक्षण व औद्योगिक पुलिस को दी। चार घंटे तक चली कार्रवाई में फैक्ट्री से 450 बोरी नकली डीएपी खाद, 440 खाली बोरी, केमिकल, सिलाई मशीन व अन्य उपकरण जब्त किए गए। छानबीन में पता चला कि फैक्ट्री पिछले दो साल से चल रही थी। साथ ही यहां नकली जैविक खाद भी बनाई जाती थी।
विज्ञापन



एसडीएम अमृता सिंह पतेवरा गांव में मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें फैक्ट्री के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जब छापा मारा तो वहां बड़ी गड़बड़ी सामने आई। उन्होंने तत्काल जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य को इसकी जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्या का कहना है कि एसडीएम करछना की सूचना पर वह मौके पर गए थे। वहां से 450 बोरी भरी हुई नकली डीएपी खाद बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि सफेद पाउडर व कुछ केमिकल्स मिलाकर खाद बनाई जाती थी। जिसे बायो डीएपी के नाम से बेच दिया जाता था। फैक्ट्री का कोई लाइसेंस नहीं मिला है। दाना बनाने वाली और बोरी की सिलाई करने वाली मशीनें भी बरामद की गई हैं। इधर, एसडीएम ने बताया कि फैक्ट्री किसी दिवाकर सिंह के नाम है। दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मौके पर अपर जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र नाथ पांडेय, बीपीओ इंद्रजीत यादव, हलका लेखपाल व औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस भी मौजूद रही।



खादी की बोरी पर पूर्णिया, बिहार का पता
जब्त की गई नकली डीएपी खाद की बोरी पर पूर्णिया, बिहार का पता अंकित है। फैक्ट्री की छानबीन के दौरान पता चला कि एक बोरी 1150 रुपये में बेची जाती थी। इसकी आपूर्ति प्रयागराज के आसपास के जिलों के अलावा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी की जाती थी। जांच में सामने आया कि नकली जैविक खाद को दस लीटर की बाल्टी में पैक कर बेचा जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed