फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Faculty of Agriculture Science will be formed in Allahabad University, the proposal is being prepared

Prayagraj : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा कृषि विज्ञान संकाय, तैयार किया जा रहा प्रस्ताव

Mon, 27 Dec 2021 07:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Dec 2021 07:52 PM IST
सार

प्रयागराज के छात्र-छात्राओं के लिए कृषि विज्ञान संकाय की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इविवि में पढ़ने वाले ज्यादातर छात्र ग्रामीण एवं कृषि पृष्ठभूमि से आते हैं। रोजगार की दृष्टि से भी छात्र-छात्राओं के बीच कृषि विज्ञान की मांग तेज हुई है।

विज्ञापन
Prayagraj: Faculty of Agriculture Science will be formed in Allahabad University, the proposal is being prepared
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में कृषि विज्ञान संकाय की स्थापना की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इविवि में सत्र 2023-24 से नई शिक्षा नीति पूर्ण रूप से लागू करने की योजना है और नई शिक्षा नीति के तहत ही कृषि विज्ञान संकाय की स्थापना की जानी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सत्र 2023-24 में कृषि विज्ञान संकाय बनकर तैयार होगा और इसमें दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


हालांकि अभी कृषि विज्ञान संकाय के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसकी स्थापना के लिए औपचारिक मंजूरी मिलने और निर्माण कार्य पूरा होने में वक्त लगेगा, लेकिन प्रयागराज के छात्र-छात्राओं के लिए कृषि विज्ञान संकाय की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इविवि में पढ़ने वाले ज्यादातर छात्र ग्रामीण एवं कृषि पृष्ठभूमि से आते हैं। रोजगार की दृष्टि से भी छात्र-छात्राओं के बीच कृषि विज्ञान की मांग तेज हुई है। नई शिक्षा नीति में भी जोर दिया गया है कि रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को विशेष रूप आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

इविवि में वर्तमान में कला, विज्ञान, वाणिज्य और विधि संकाय हैं।

कृषि विज्ञान संकाय के साथ ही इविवि अपना दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। हिंदू हॉस्टल परिसर में खाली पड़ी जमीन पर कृषि विज्ञान संकाय बनाए जाने की तैयारी है, लेकिन इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इविवि प्रशासन ने हाल ही में इस हॉस्टल को 29 साल 11 महीने के लिए संबंधित ट्रस्ट से एक रुपये वार्षिक लीज रेंट पर लिया है। कृषि विज्ञान संकाय के साथ ही सत्र 2023-24 से नई शिक्षा नीति के तहत कई नए इंटीग्रेट कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। हालांकि वर्तमान सत्र में भी कुछ इंटीग्रेटेड कोर्स की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों को रोजगारपरक एवं समाजोपयोगी शिक्षा देने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। नई नए इंटीग्रेटेड कोर्स तो शुरू किए ही जा रहे हैं, कृषि विज्ञान संकाय की स्थापना की तैयारी भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और संकाय की स्थापना से संबंधित तैयारी हो रही है।’ डॉ. जया कपूर, पीआरओ, इविवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed