फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Express will be operated as a special train

स्पेशल ट्रेन के रूप में होगा प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन

Fri, 15 May 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 May 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Express will be operated as a special train
Special Train - फोटो : File Photo
 प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस एक बार फिर से पटरी पर दौड़ेगी। 22 मार्च से इस ट्रेन का संचालन बंद है। अब रेल प्रशासन 22 मई से प्रयागराज एक्सप्रेस का नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालन शुरू कर सकता है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। वाशिंग लाइन पर खड़ी इसे ट्रेन की साफ-सफाई शुरू कर दी है। चर्चा है कि इसी सप्ताह इस ट्रेन के लिए रेलवे द्वारा बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रयागराज एक्सप्रेस उत्तर मध्य रेलवे जोन की सर्वाधिक कमाई वाली ट्रेन है। जनता कर्फ्यू यानी 22 मार्च से ही प्रयागराज का संचालन बंद है। इस वजह से एनसीआर प्रशासन को केवल प्रयागराज एक्सप्रेस न चलने से हर रोज लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इस बीच रेलवे द्वारा 12 मई से राजधानी श्रेणी की 15 ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। अब दूसरे चरण में 22 मई से भी रेलवे द्वारा कुछ प्रमुख रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती है। इसमें प्रयागराज एक्सप्रेस और कानपुर शताब्दी का नाम भी शामिल होने की संभावना है। इन दोनों ही ट्रेनों को रेगुलर की बजाय स्पेशल ट्रेन के रूप में रेलवे चलाएगा।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड द्वारा संकेत मिलने के बाद प्रयागराज जंक्शन पर भी वाशिंग लाइन में खड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस की साफ सफाई शुरू करा दी गई है। दिल्ली हमसफर भी साफ की जा रही है। हालांकि दूसरे चरण में हमसफर एक्सप्रेस की बजाय रेलवे का प्रयागराज एक्सप्रेस के संचालन पर ही जोर है। इस बीच रेलवे द्वारा 30 जून तक सभी यात्री ट्रेनों में की गई बुकिंग कैंसिल कर दी गई है। रेलवे ने कहा है कि श्रमिक और विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। 30 जून 2020 तक बुक किए गए सभी टिकटों का रिफंड यात्रियों को कर दिया गया। यह भी जा रहा है कि 21 मई के बाद प्रयागराज जंक्शन पर श्रमिक स्पेशल का संचालन बंद कर दिया जाए, इसके बाद 22 मई से स्पेशल ट्रेन के रूप में प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह का कहना है कि दूसरे चरण में जिन ट्रेनों का संचालन संभावित है , उसमें प्रयागराज एक्सप्रेस भी स्पेशल ट्रेन के रूप में चल सकती है। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed