फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Express number one train of the zone in NCR Railway

NCR Railway कमाई में जोन की नंबर एक ट्रेन बनी प्रयागराज एक्सप्रेस, छह माह में 18 करोड़ की कमाई

Thu, 28 Jul 2022 06:06 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा
राहुल शर्मा Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 06:06 AM IST
सार

prayagraj express News : Kanpur शताब्दी को पीछे छोड़ते हुए प्रयागराज-Jaipur एक्सप्रेस कमाई के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। जनवरी से जून 2022 के दौरान प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस ने 16.58 करोड़ रुपये की कमाई की। 

विज्ञापन
Prayagraj Express number one train of the zone in NCR Railway
Prayagraj News : प्रयागराज एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस कमाई के मामले में नंबर वन ट्रेन हो गई है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन की इस ट्रेन ने बीते छह माह में 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं, कानपुर शताब्दी को पीछे छोड़ते हुए प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस कमाई के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। जनवरी से जून 2022 के दौरान प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस ने 16.58 करोड़ रुपये की कमाई की। 

विज्ञापन



इस मामले में कानपुर शताब्दी अब तीसरे नंबर पर आ गई है। शताब्दी ने जनवरी से जून 22 के दौरान 11.85 करोड़ रुपये की ही कमाई कर सकी है। प्रयागराज एक्सप्रेस ने 16 जुलाई 2022 को अपने संचालन के 38 वर्ष पूरे किए थे। दिल्ली जाने वाले अधिकांश यात्री इससे ही सफर करना पसंद करते हैं। प्रयागराज एक्सप्रेस ने जनवरी से जून 2022 के दौरान 18.70  करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस अवधि में औसतन हर माह 3.10 करोड़ रुपये की कमाई प्रयागराज से हुई। 

विज्ञापन

Prayagraj Express number one train of the zone in NCR Railway
प्रयागराज एक्सप्रेस - फोटो : social media

टॉप फाइव ट्रेन में शामिल है तीन राजधानी
कमाई के लिहाज से प्रयागराज एक्सप्रेस भले ही एनसीआर जोन की नंबर एक ट्रेन हो लेकिन देश की टॉप टेन ट्रेन में एनसीआर की एक भी ट्रेन नहीं है। रेलवे बोर्ड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कमाई के लिहाज से वर्तमान में पहले पायदान पर 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस है। इसके बाद 20505 डिब्रूगढ़- नई दिल्ली राजधानी, 12504 अगरतला-बंगलुरू कैंट, 22413 मडगांव-निजामुद्दीन राजधानी , 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस का नंबर है। रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इनफॉरमेशन अमिताभ शर्मा बताते हैं कि पीक सीजन, फेस्टिवल आदि में आय के हिसाब से आंकड़े बदलते रहते हैं।

कमाई के लिहाज से एनसीआर की टॉप 5 ट्रेनें
ट्रेन का नाम            कमाई (जनवरी से जून 22)
प्रयागराज एक्सप्रेस        18.70 करोड़
प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस    16.58 करोड़
कानपुर शताब्दी एक्स.    11.85 करोड़
प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर    11.51 करोड़
कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति    10.82 करोड़

विज्ञापन

फिर हमसफर होती नंबर एक
प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन नई दिल्ली और तीन दिन आनंद विहार जाती है। इस वजह से उसके दो नंबर है। अगर यह ट्रेन किसी एक नंबर से चल रही होती तो कमाई के लिहाज से जोन की नंबर एक ट्रेन वहीं होती। जनवरी से जून 22 के दौरान 12275 नई दिल्ली हमसफर से 11.51 करोड़ तो 22437 आनंद विहार-हमसफर से 8.47 करोड़ रुपये की कमाई हुई। दोनों आंकड़े जोड़ ले तो वह 19.98 करोड़ रुपये है, जबकि प्रयागराज से हुई कमाई 18.70 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed