फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: explosion in firecracker factory, one killed

प्रयागराज: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एक की मौत

Fri, 16 Apr 2021 12:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 16 Apr 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: explosion in firecracker factory, one killed
पटाखा फैक्ट्री में आग - फोटो : एएनआई
नैनी के मोहद्दीपुर गांव स्थित पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह विस्फोट हो गया। इसमें चौकीदार समेत चार लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान चौकीदार की मौत हो गई। माना जा रहा है कि पटाखों के बारूद में आग लगने की वजह से यह विस्फोट हुआ। जांच पड़ताल में पता चला कि फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चल रही थी। जिसके बाद मालिक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन


मृतक चौकीदार सुधीर सिंह 45 शहर के मीरापुर क्षेत्र का रहने वाला था। अन्य घायलों में मोहद्दीपुर गांव के ही दो सगे भाई राज और अनुराग के अलावा पड़ोस के गांव का विशाल शामिल है। खास बात यह है कि तीनों नाबालिग हैं। घटना की जानकारी पर सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। उधर फैक्ट्री मालिक लक्ष्मणदास भी आ गया। उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि फैक्ट्री के लाइसेंस की वैधता मार्च में ही खत्म हो चुकी है। 
विज्ञापन


हालांकि उसका यह भी कहना है कि उसने लाइसेंस रिन्यूअल के लिए आवेदन कर रखा है। फिलहाल पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखा फैक्ट्री संचालन करने के आरोप में उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed