फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Elderly couple going to attend marriage and son's death in road accident

प्रयागराजः शादी में शरीक होने जा रहे बुजुर्ग दंपति और बेटे की सड़क हादसे में  मौत 

Fri, 15 Mar 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Elderly couple going to attend marriage and son's death in road accident
accident - फोटो : graphic
थरवई के कुसुगुर गांव में बुधवार की रात तेज रफ्तार बाइक डीजे से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके बुजुर्ग माता पिता ने अस्पताल में दम तोड़ा। गांव में मोड़ के पास घटना हुई। अंधेरा होने के कारण युवक ने डीजे को खींच रहे मैजिक गाड़ी को तो देख लिया लेकिन पीछे डीजे को नहीं देख पाया। हेलमेट न लगाने के कारण युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई थी। घटना से गांव में हाहाकार मच गया। 
विज्ञापन


सोरांव क्षेत्र के रूदापुर गांव का मोहम्मद तौहीद (21) फाफामऊ सब्जी मण्डी के पास फर्नीचर की दुकान चलाता था। वह बुधवार की शाम अपनी मां अफसरी बानो (63) और पिता मोहम्मद सलीम (65) को बिठाकर फूलपुर में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शरीक होने जा रहा था। रात में करीब नौ बजे थरवई क्षेत्र के कुसुगर गांव के पास एक युवक मैजिक गाड़ी में डीजे बांधकर सहसों की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


वह जैसे ही घुरवा गांव जाने के लिए मैजिक मोड़ने लगा, तौहीद की बाइक डीजे में टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि तौहीद की सिर फटने से मौके पर मौत हो गई थी। सलीम और अफसरी बानो सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो घायलों को बेली अस्पताल भिजवाया गया। वहां अफसरी और सलीम ने भी रात में दम तोड़ दिया। उन दोनों को भी सिर में घातक चोटें आईं थीं। पुलिस ने मैजिक डीजे को कब्जे में लेेते हुए चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद तौहीद छह भाई एवं दो बहन में छठे नम्बर पर था। छोटा होने के कारण वह अम्मी अब्बू का बहुत दुलारा था। उसके भाई यही कहकर रो रहे थे कि ‘तौहीद अम्मी-अब्बू का दुलारा था, उन्हीं के साथ चला गया। तौहीद की दो बहनों की शादी हो चुकी है। सूचना पर वे भी बिलखते हुए पहुंचीं। पूरे गांव में मातम पसरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed