{"_id":"64a5d3a7795099b9520f2f37","slug":"prayagraj-education-news-allahabad-news-c-3-1-ald1035-169790-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आज आएगा यूपी बोर्ड स्क्रूटनी का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आज आएगा यूपी बोर्ड स्क्रूटनी का परिणाम
Thu, 06 Jul 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड-2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी का परिणाम छह जुलाई को घोषित होगा। पांच क्षेत्रीय कार्यालयों में स्क्रूटनी के कुल 24,557 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। इसमें हाईस्कूल में 3903 और इंटर में 20,654 आवेदन शामिल हैं। प्रयागराज में सबसे अधिक 8579 (हाईस्कूल के 1349 व इंटर के 7230), मेरठ में 5294 (हाईस्कूल के 753 व इंटर के 4541), बरेली में 2487 (हाईस्कूल के 462 व इंटर के 2025), गोरखपुर में 2779 (हाईस्कूल के 473 व इंटर के 2306) और वाराणसी में 5418 (हाईस्कूल के 866 व इंटर के 4552) आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन