फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Education News

Prayagraj News: एसएससी सीएचएसएल 2022 टियर-2 की परीक्षा 26 को

Fri, 23 Jun 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 23 Jun 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Education News
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से सीएचएसएल 2022 टियर-2 की परीक्षा 26 जून को दो पालियों में होगी। एसएससी की तरफ से मध्य क्षेत्र उत्तर प्रदेश और बिहार में सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा 41 केंद्रों पर आयोजित होगी।
विज्ञापन

इसके लिए कुल 13,016 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। कानपुर में सात केंद्रों पर 2750, लखनऊ के आठ केंद्रों पर 2258, मुजफ्फरपुर के तीन केंद्रों पर 1134, प्रयागराज में सात केंद्रों पर 1952 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली में सुबह नौ बजे से बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित परीक्षा और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से टाइपिंग टेस्ट हेागा।
विज्ञापन

सबसे अधिक परीक्षा केंद्र बिहार के पटना में बनाए गए हैं। यहां 12 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। यहां परीक्षा के लिए सबसे अधिक 3654 अभ्यर्थी पंजीकृत है। वहीं, सबसे कम परीक्षा केंद्र आरा, भागलपुर, मेरठ और पूर्णिया में बनाए गए हैं। इन सभी शहरों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें आरा में 215, भागलपुर में 113, मेरठ में 537 और पूर्णिया में 394 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed