{"_id":"64a1d7fb7eab4d766c0d6d34","slug":"prayagraj-education-news-allahabad-news-c-3-1-ald1020-167654-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नौ प्रवक्ताओं का तबादला निरस्त, नई सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नौ प्रवक्ताओं का तबादला निरस्त, नई सूची जारी
विज्ञापन
प्रयागराज। राजकीय महाविद्यालयों में नौ प्रवक्ताओं के तबादले शासन ने निरस्त कर दिए हैं। इनके तबादले नियम विरुद्ध किए गए थे। इसके साथ ही शासन की ओर से राजकीय डिग्री कॉलेजों में ही 46 नए तबादलों की सूची भी जारी कर दी गई है, जिनमें से तीन प्रवक्ता प्रयागराज के कॉलेजों से हैं।
उच्च शिक्षा अनुभाग-पांच की ओर से 27 जून 2023 को प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत 96 प्रवक्ताओं के तबादले किए गए थे। इनमें से नौ प्रवक्ताओं के तबादले नियम विरुद्ध हुए थे। स्थानांतरण नीति के अनुरूप तबादले न होने पर उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से इन प्रवक्ताओं के तबादले निरस्त किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसके आधार शासन ने इनके तबादले निरस्त कर दिए।
इनमें प्रवक्ता भौतिक विज्ञान गया प्रसाद, मनमोहन सिंह, प्रवक्ता बीएड शैलजा शर्मा, राजकिशोर पांडेय, प्रवक्ता राजनीतिशास्त्र डॉ. निलय तिवारी, डॉ. राणा इंद्रजीत सिंह, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा डॉ. रीना वालिया, डॉ. संजीव मिश्रा एवं प्रवक्ता अर्थशास्त्र डॉ. महेंद्र त्रिपाठी शामिल हैं। इसके साथ ही शासन ने राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत 46 शिक्षकों के तबादलों की नई लिस्ट भी जारी कर दी है, जिनमें तीन प्राचार्य और 43 प्रवक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज से भी तीन प्रवक्ताओं का तबादला किया गया है। राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद में कार्यरत प्रवक्ता समाजशास्त्र डॉ. जंग बहादुर यादव को राजकीय महाविद्यालय मानिकपुर चित्रकूट, राजकीय महाविद्यालय धनूपुर हंडिया में कार्यरत प्रवक्ता संस्कृत सुनील कुमार विश्वकर्मा को राजकीय महाविद्यालय चरवारी महोबा और हेमवती नंदन बहुुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नैनी में कार्यरत प्रवक्ता समाजशास्त्र डॉ. कंचन को राजकीय महाविद्यालय रानीगंज प्रतापगढ़ भेजा गया है। वहीं, राजकीय महाविद्यालय चरवारी महोबा में तैनात प्रवक्ता संस्कृत डॉ. मंजू सिंह को राजकीय महाविद्यालय धनूपुर हंडिया भेजा गया है।