फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Drunk driver's orgy, five hit

प्रयागराज : नशे में धुत कारचालक का तांडव, पांच को मारी टक्कर

Tue, 25 Jan 2022 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Drunk driver's orgy, five hit
नशे में धुत कार चालक ने पांच को मारी टक्कर
विज्ञापन

तीन अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर, चालक समेत दो आरोपी हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कर्नलगंज में नशे में धुत कारचालक ने जमकर तांडव मचाया। कार दौड़ाकर पांच राहगीरों को टक्कर मार दी। इनमें घायल तीन छात्रों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। दो घायलों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आरोपी चालक समेत कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस देर रात तक उनसे पूछताछ में जुटी रही।
दारागंज में रहने वाला अमन कुमार (20) पुत्र ध्यानचंद बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसके भाई जीतू ने बताया कि रविवार रात 9.30 बजे के करीब अमन स्कूटी से घर लौट रहा था। अभी वह बक्शी बांध रोड पर पहुंचा था कि तभी सामने से बेहद तेज रफ्तार में वैगनआर कार आती दिखाई दी। वह कुछ कदम ही आगे बढ़ा था कि कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सामने से जा रहे कई लोगों को चपेट में लेने के बाद उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। वह छिटककर दूर जा गिरा। इसके बाद कार सड़क किनारे बनी पुलिया की दीवार से जा भिड़ी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो पांच अलग-अलग लोग जख्मी हाल में पड़े थे। पुलिस को सूचना देने के साथ ही मौके से भागने की कोशिश कर रहे चालक व उसके साथी को लोगों ने पकड़ लिया और फिर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को किसी तरह भीड़ से छुड़ाया और फिर कार समेत थाने भेज दिया। उधर, अमन समेत तीन घायलों को जार्जटाउन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें बघाड़ा निवासी आयुष यादव और गोविंदपुर निवासी शशांक त्रिपाठी भी शामिल हैं। दिल्ली से एलएलबी कर रहे शशांक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में रखा गया है। इंटर की पढ़ाई कर रहे आयुष और अमन के पैर की हड्डी टूट गई है। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। आरोपी चालक व उसके साथी को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वाहन हुए क्षतिग्रस्त, मौके पर मची चीखपुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बेकाबू कार के एक के बाद एक पांच लोगों को टक्कर मारने की घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो सभी सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़े थे। उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। उधर, टक्कर मारने वाली कार का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कारचालक और उसका साथी पूरी तरह नशे में धुत थे। उनकी हालत यह थी कि वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। घायलों के परिजनों का कहना है कि टक्कर मारने वाली कार में भी शराब की बोतलें मिलीं थीं। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीपीसी में तैनात हैं दोनों आरोपी
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी चालक ने अपना नाम हेमराज बताया है। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है और एनटीपीसी में संविदा पर तैनात है। उसका कहना है कि वह नागवासुकि मंदिर में दर्शन करने गया था। कार सवार उसके साथी के बारे में बताया कि वह भी उसके साथ ही काम करता है। पुलिस का कहना है कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed