फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: drizzle during the day, drizzle in the night

प्रयागराज : दिन में रिमझिम बारिश, रात में झमाझम

Thu, 06 Jan 2022 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: drizzle during the day, drizzle in the night
दिन में रिमझिम बारिश, रात में झमाझम
विज्ञापन

प्रयागराज। गलन और ठंड से परेशान लोगों की परेशानी बारिश ने बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार की भोर से ही रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। लेकिन शाम होते ही झमाझम बरसात शुरू हो गई।
मौसम में अचानक आए बदलाव पर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। इलाहाबाद विवि में मौसम विभाग के प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

इसके पीछे सबसे बड़ा कारण भूमध्य सागर में सक्रिय हुआ शीतोष्ण चक्रवात है। जिसके कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। ऐसे में तापक्रम लगातार गिरने की स्थिति बनी हुई है। उधर सुबह से हो रही बारिश के कारण ज्यादातर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। घरों में लोग ब्लोअर और हीटर से ठंड से राहत पाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलावृष्टि की बनी है संभावना
मौसम में आए बदलाव को लेकर प्रो. एचएन मिश्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में हल्की से भारी ओलावृष्टि की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में फसलों को भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed