फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj District Panchayat President Elect: The deadlock between Keshari Devi and Rekha Singh expected to end

प्रयागराज जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावः केशरी देवी और रेखा सिंह के बीच गतिरोध खत्म होने के आसार

Tue, 11 Aug 2020 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj District Panchayat President Elect: The deadlock between Keshari Devi and Rekha Singh expected to end
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 13 अगस्त को होने वाले पुनर्मतदान को लेकर सांसद केशरी देवी पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के बीच गतिरोध खत्म होने के आसार हैं। सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दोनों से एक साथ मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात भी कही जा रही है। हालांकि, दोनों नेता फिलहाल अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उनका सिर्फ इतना कहना है कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश को माना जाएगा।

विज्ञापन

Prayagraj District Panchayat President Elect: The deadlock between Keshari Devi and Rekha Singh expected to end
keshari devi - फोटो : प्रयागराज

न्यायालय के आदेश पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को पुनर्मतदान होगा। रेखा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव केशरी देवी की अगुवाई में लाया गया था। हालांकि अब केशरी देवी भाजपा से सांसद हैं तो रेखा सिंह भी उसी पार्टी में हैं। रेखा सिंह का कार्यकाल अगले साल जनवरी में समाप्त हो रहा है, लेकिन इस चुनाव के नतीजे का असर यमुनापार के सियासी समीकरण में पड़ना तय है। इसलिए दोनों पक्ष के नेता अपने स्तर पर सक्रिय हैं। इससे पार्टी के भीतर धड़ेबंदी भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj District Panchayat President Elect: The deadlock between Keshari Devi and Rekha Singh expected to end
prayagraj news: Reka singh - फोटो : prayagraj
खेमेबाजी के दूरगामी परिणाम को देखते हुए पुनर्मतदान से तीन दिन पूर्व सोमवार को वरिष्ठ नेता सक्रिय हुए। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सर्किट हाउस में केशरी देवी और रेखा सिंह के साथ वार्ता की। बैठक में इनके साथ कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। पार्टी सूत्र के अनुसार दोनों नेताओं के बीच सहमति बन गई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने भी दोनों नेताओं के साथ बैठक की फोटो ट्विटर पर डालकर यह संदेश दे दिया कि इनके बीच अब किसी तरह का गतिरोध नहीं है।

इस फोटो के जरिए उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों तथा पार्टी के स्थानीय नेताओं को संकेत दे दिया है कि शीर्ष नेतृत्व की क्या मंशा है। हालांकि, दोनों पक्ष के नेता अंतिम समय तक कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। केशरी देवी के बेटे पूर्व विधायक दीपक पटेल का कहना है कि हम पार्टी के अनुशासित लोग हैं। पार्टी का जो निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा। रेखा सिंह के पति अशोक सिंह का भी यही कहना है कि शीर्ष नेतृत्व जैसा कहेगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed