{"_id":"5c82cdb6bdec221405599f6b","slug":"prayagraj-demolition-in-axis-bank-atm-with-the-intention-of-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः लूट की नीयत से एक्सिस बैंक एटीएम में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः लूट की नीयत से एक्सिस बैंक एटीएम में तोड़फोड़
Sat, 09 Mar 2019 01:46 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
atm blast
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जार्जटाउन में एक बार फिर बदमाशों ने एटीएम लूटने की कोशिश की। लूट की नीयत से पहुंचे बदमाशों ने अल्लापुर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ की। नाकाम रहने पर डीवीआर ही उठा ले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। बता दें कि इससे पहले जनवरी में मेडिकल कॉलेज के पास लूट की नीयत से आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ की गई थी।
अल्लापुर में यूको बैंक के सामने ही एक्सिस बैंक का एटीएम स्थित है। इस एटीएम के संचालन की जिम्मेदारी हिताची पेमेंट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की है। एक मार्च की रात लूट की नीयत से बदमाशों ने एटीएम में तोड़फोड़ की। शटर का दरवाजा तोड़ा और फिर स्क्रीन भी क्षतिग्रस्त कर दी।
हालांकि इसके बावजूद वह रुपये निकालने में नाकाम रहे। जाते वक्त वह केबिन में रखा डीवीआर भी उठा ले गए। दो मार्च की सुबह कंपनी के कर्मचारी पहुंचे तो एटीएम की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखने की कोशिश की तो पता चला कि डीवीआर ही गायब है। बृहस्पतिवार को कंपनी के अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने जार्जटाउन थाने में पहुंचकर तहरीर दी। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जार्जटाउन में एटीएम को निशाना बनाने की यह दो महीने में दूसरी वारदात है। 19 जनवरी को मेडिकल चौराहे के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में इसी तरह तोड़फोड़ की गई थी। यहां भी स्क्रीन बोर्ड उखाड़ा गया था। साथ ही इस के साथ ही बगल स्थित दो एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे। अब अल्लापुर में ठीक ऐसी ही वारदात जार्जटाउन पुलिस के रात्रिगश्त के दावों पर सवाल खड़े कर रही है।