{"_id":"62d85ae9de8732250641c487","slug":"prayagraj-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 21 Jul 2022 01:13 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:13 AM IST
सार
अमिलिया कला गांव निवासी विजय कुमार सीआईएसएफ में तैनात हैं। उनके पुत्र अभिषेक (22) का शव घर से थोड़ी दूर पर एक पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल सूचना मृतक के परिजनों को दी।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेजा थानाक्षेत्र के अमिलिया कला गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे, और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
अमिलिया कला गांव निवासी विजय कुमार सीआईएसएफ में तैनात हैं। उनके पुत्र अभिषेक (22) का शव घर से थोड़ी दूर पर एक पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल सूचना मृतक के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक के पिता विजय कुमार का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभिषेक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। घटना के बाद माता गीता देवी का रोरोकर हाल बेहाल था। घटना को लेकर थानाध्यक्ष मेजा धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हैंगिंग से मौत हुई है। फिलहाल, पिता के आरोपों के आधार पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन