{"_id":"5db5a5b58ebc3e013b287101","slug":"prayagraj-crime-allahabad-news-ald258635839","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड को गोली मारने के मुख्य आरोपी पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड को गोली मारने के मुख्य आरोपी पकड़ से दूर
विज्ञापन
Prayagraj Crime
घायल गार्ड का अस्पताल में चल रहा है इलाज
प्रयागराज। कचहरी रोड पर दो दिन पहले सरेशाम अस्पताल के गार्ड शैलेंद्र पासी उर्फ मिथुन (25) को गोली मारने का मुख्य आरोपी मोहित व छोटू पासी तीसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उधर, घायल गार्ड का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बेली अस्पताल में संविदा गार्ड शिवकुटी के भुलई का पूरा निवासी शैलेंद्र पुत्र पुरुषोत्तम को घर लौटते वक्त बाइकसवार बदमाशों ने कचहरी रोड पर मेरी लूकर स्कूल के सामने तीन गोलियां मारी थीं। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। गनीमत रही कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके शरीर में फंसी गोलियां निकाल लीं जिसके बाद उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। मामले में भुक्तभोगी की ओर से नामजद गए गए चार आरोपियों में से पप्पू को एक दिन पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी सभासद पुत्र मोहित पासी व छोटू पासी के अलावा एक अन्य मनीष पासी अब तक नहीं पकड़े जा सके हैं। कर्नलगंज पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी उनकी तलाश में लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है।