फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Cow smuggling gang leader remanded in Rs 2 crore extortion case, warrant served in Naini jail

प्रयागराज: गोतस्कर गिरोह सरगना का दो करोड़ की रंगदारी मांगने में रिमांड मंजूर, वारंट नैनी जेल में कराया तामीला

Mon, 13 Nov 2023 05:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Nov 2023 05:48 AM IST
सार

नवाबगंज थाने में बीडीसी राकेश यादव की ओर से आठ नवंबर को यह मुकदमा लिखाया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोर्ट में अर्जी देकर रिमांड मांगा, जिसे मंजूर कर लिया गया। इसके बाद वारंट नैनी जेल में तामीला करा दिया गया।

विज्ञापन
Prayagraj: Cow smuggling gang leader remanded in Rs 2 crore extortion case, warrant served in Naini jail
बुर्का पहनकर भाग रहे कौड़िहार के ब्लॉक प्रमुख गो तस्कर मो. मुजफ्फर को पुलिस ने दबोचा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोतस्कर गिरोह सरगना और कौड़िहार से सपा ब्लॉक प्रमुख मो.मुजफ्फर पर दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मुकदमे में उसका रिमांड बनवा लिया गया है। नवाबगंज पुलिस ने वारंट भी नैनी जेल में तामीला करवा दिया है। ऐसे में अब उस पर शिकंजा और कस गया है। मामले में नामजद पांच अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।

विज्ञापन

नवाबगंज थाने में बीडीसी राकेश यादव की ओर से आठ नवंबर को यह मुकदमा लिखाया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोर्ट में अर्जी देकर रिमांड मांगा, जिसे मंजूर कर लिया गया। इसके बाद वारंट नैनी जेल में तामीला करा दिया गया। इस मुकदमे में दो करोड़ की रंगदारी व धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन



वादी का आरोप है कि मुजफ्फर अपने आपराधिक इतिहास को छिपाकर चुनाव लड़ा और क्षेत्र पंचायत सदस्य बन गया। इसे लेकर उन्होंने कोर्ट में सदस्यता निरस्तीकरण याचिका दाखिल की है। आरोप है कि 21 सितंबर को तीन बजे दिन में कसारी नहर के पास मुजफ्फर ने रोककर धमकी दी। कहा कि याचिका वापस न लेने पर अंजाम खतरनाक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कहा कि चुनाव व जमानत में दो करोड़ खर्च हुए हैं, जिसे जल्दी दे दो। ऐसा न करने पर जान से मार दिए जाओगे। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि नवाबगंज थाने में दर्ज मुकदमे में मुख्य आरोपी का रिमांड बनवा लिया गया है। अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

Prayagraj: Cow smuggling gang leader remanded in Rs 2 crore extortion case, warrant served in Naini jail
कौड़िहार के ब्लॉक प्रमुख गो तस्कर मो. मुजफ्फर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

राइफल से लैस होकर आए थे अन्य चारों आरोपी

वादी का आरोप है कि रोककर रंगदारी मांगे जाने के दौरान ही एक अन्य वाहन से सुभाष पटेल, कृष्णा पाल, राजपाल यादव व जैद राइफल से लैस होकर आए। फिर कहा कि जैसा प्रमुख ने कहा है वैसा ही करो। ऐसा न करने पर परिवार समेत खत्म करने की धमकी दी।

Prayagraj: Cow smuggling gang leader remanded in Rs 2 crore extortion case, warrant served in Naini jail
बुर्का पहनकर भाग रहे कौड़िहार के ब्लॉक प्रमुख गो तस्कर मो. मुजफ्फर को पुलिस ने दबोचा। - फोटो : अमर उजाला।

बुरका पहनकर चकमा देने का किया था प्रयास
 

सोरांव में दर्ज गोकशी के मामले में मुजफ्फर 15 अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एक दिन पहले उसे बमरौली स्थित एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस से बचने के लिए उसने बुरका पहन लिया था, लेकिन उसकी यह कोशिश नाकाम रही थी। पुलिस ने उसे इसी वेशभूषा में उठा ले गई थी। अंतरराज्यीय गोतस्कर गिरोह सरगना मुजफ्फर पर अलग-अलग जनपदों में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पांच महीने पहले भी पूरामुफ्ती थाने में उस पर व उसके छह भाइयों पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ था। फतेहपुर में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में शर्ताें के उल्लंघन पर पुलिस ने उसकी जमानत निरस्त कराने के लिए भी लिखापढ़ी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed