फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Updates: Four new Corona cases have been reported in the district

Prayagraj Corona Updates: जिले में कोरोना के चार नए मामले सामने आए

Sun, 14 Jun 2020 12:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jun 2020 12:21 AM IST
सार

कोरोना मीटर 
कुल संख्या - 148
नए मरीज   - 1
एक्टिव केस  - 136
घर गए     - 110
मौत        - 6

विज्ञापन
Prayagraj Corona Updates: Four new Corona cases have been reported in the district
prayagraj news - फोटो : prayagraj

विस्तार

शहर में शनिवार को कोरेाना के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें से तीन मामले जिले के हैं, जबकि एक प्रतापगढ़ का है। प्रतापगढ़ की महिला प्रसव के लिए कमला नेहरू अस्पताल भर्ती हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवती को एसआरएन शिफ्ट कराया गया। 

विज्ञापन


सैदाबाद ब्लॉक के चकपुरंदर गांव का 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वह 11 जून को मर्चेंट नेवी की नौकरी ज्वाइन करने के लिए नौ जून को लखनऊ पहुंचा था। रात नौ बजे उसकी हांगकांग की फ्लाइट थी। उसके पहले उसकी कोरोना क्लीयरेंस रिपोर्ट चाहिए थी। उसने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जांच कराई। शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

विज्ञापन

Prayagraj Corona Updates: Four new Corona cases have been reported in the district
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उसे वापस आना पड़ा। कोरोना को नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि पॉजिटिव आने से वह फिलहाल अपनी नौकरी ज्वाइन नहीं कर सका है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया, जबकि परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। उनकी भी कोरोना की जांच कराई जाएगी। 

इसके अलावा रामनगर ब्लॉक के निवैया गांव के 37 वर्षीय और प्रतापपुर के मंडवा किशनीपुर गांव के 21 वर्षीय युवक में भी कोरोना के लक्षण मिले हैं। रामनगर ब्लॉक का युवक सात जून को कोलकाता से आया था, जबकि प्रतापपुर का युवक 31 मई को इंदौर से लौटा था। दोनों संक्रमितों को कोटवा-बनी हॉस्पिटल भेजा गया है।

Prayagraj Corona Updates: Four new Corona cases have been reported in the district
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि परिजनों को क्वारंटीन कराया गया है। उधर, प्रतापगढ़ जिले के पूरे बहादुर, बाबागंज, कुंडा की 29 वर्षीय युवती प्रसव के लिए कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती हुई थी। शनिवार को उसकी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे एसआरएन भेज दिया गया है।  

पांच डॉक्टर समेत 13 लोग क्वारंटीन, कृति जांच सेंटर को नोटिस

कमला नेहरू अस्पताल में प्रतापगढ़ की महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के पांच डॉक्टरों सहित 13 लोगों को क्वारंटीन करा दिया गया है। इसके साथ ही वार्ड और जिस ओपीडी में महिला गई थी उसे सील कर दिया गया है। इसके साथ जार्जटाउन स्थित कृति जांच सेंटर को भी नोटिस भेजकर जानकारी मांगी गई है। गर्भवती महिला की यहां जांच की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed