फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update Today in hindi: Record Case today in prayagraj corona positive

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना के 149 नए संक्रमित मिले, एक की मौत

Mon, 27 Jul 2020 04:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jul 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update Today in hindi: Record Case today in prayagraj corona positive
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिले में कोरोना ने सोमवार को अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। 149 नए संक्रमित मिलने के साथ एक निजी इंश्योरेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर की मौत हो गई है। दर्जन भर की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। जबकि नौ संदिग्ध लोगों को भर्ती किया गया है। इसके अलावा 112 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 1149 लोगों की कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update Today in hindi: Record Case today in prayagraj corona positive
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 149 नए मामले मिलने से जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1727 पहुंच गई है। इसके अलावा 86 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है।

एक्टिव मामलों की संख्या 760 है। सोमवार को 1635 लोगों की कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल लिया गया है। सोमवार को राहत वाली बात यह रही कि जिले में कोरोना से केवल एक ही मौत हुई। शिवकुटी के 37 वर्षीय युवक राहुल मिश्रा की तबीयत हफ्ते भर पहले से खराब हुई थी। 25 जुलाई को एसआरएन में भर्ती हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update Today in hindi: Record Case today in prayagraj corona positive
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

एसआरएन के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि युवक मोटापा और ब्लडप्रेशर की चपेट में था। इस कारण उसके फेफड़े ठीक से काम नहीं कर रहे थे। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। यहां उसे ऑक्सीजन और वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक निजी इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर था।

मौत के बाद उसके शव को जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है। मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 55 हो गई है। हालांकि सीएमओ की ओर से जारी सूचना में संख्या 49 बताई गई है। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update Today in hindi: Record Case today in prayagraj corona positive
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एसआरएन में सोमवार को नौ संदिग्ध लोगों को भर्ती किया गया है। सभी की कोविड की जांच कराई गई है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। चिकित्सालय प्रशासन की सूचना के मुताबिक सोमवार को स्क्रीनिंग कराने के लिए तीन सौ से अधिक मरीज भी पहुंचे थे।

फिलहाल देर रात तक वहां 125 मरीजों को भर्ती किया गया है। इसके अलावा कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 155, रेलवे हॉस्पिटल में 27, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 11, कोटवा-बनी में 30, बेली हॉस्पिटल में 49 संक्रमित भर्ती थे। इसके अलावा 112 लोग होम आइसोलेशन में हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य टीमों की ओर से उनकी निगरानी भी की जा रही है। 

Prayagraj Corona Update Today in hindi: Record Case today in prayagraj corona positive
prayagraj news - फोटो : prayagraj

86 की रिपोर्ट आई निगेटिव, भेजे गए घर

जहां एक तरफ कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर लोगों के ठीक होने की रफ्तार भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिले में कुल 86 लोगों को छुट्टी दी गई। इसमें सबसे अधिक की छुट्टी बेली अस्पताल से हुई है। वहां से कुल 52 लोगों को घर भेजा गया है। जबकि कोटवा-बनी से 12, एसआरएन चिकित्सालय से 13 कालिंदीपुरम से छह, रेलवे से तीन लोगों की छुट्टी हुई है। 

Prayagraj Corona Update Today in hindi: Record Case today in prayagraj corona positive
एंटीबॉडी परीक्षण - फोटो : social media

शहर में आठ स्थानों के साथ जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटीजन टेस्ट

एंटीजन टेस्ट अब शहर में आठ स्थानों के साथ जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। यह जानकारी सीएमओ मेजर डॉ जीएस बाजपेई ने दी।सीएमओ ने बताया कि अभी तक यह जांच शहर में छह सेंटर पर ही हो रही थी लेकिन सोमवार को इसे बढ़ाकर आठ केंद्रों पर कर दिया गया है।

अब हाईकोर्ट परिसर स्थित डिस्पेंसरी में एंटीजन टेस्ट होगा। इसके अलावा जिले के सभी 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी यह व्यवस्था नियमित रूप से कर दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अभी तक दिन तय कर जांच कैंप लगाए जाते थे। लेकिन अब यह रोजाना होगा। उधर, बेली अस्पताल में जांच नहीं होगी। उसकी जगह बेली अस्पताल के सामने स्थित अर्नी मेमोरियल इंटर कॉलेज में जांच होगी। जांच कराने के लिए मोबाइल नंबर, आधार कार्ड या कोई भी पहचान पत्र लाना जरूरी है।

Prayagraj Corona Update Today in hindi: Record Case today in prayagraj corona positive
Coronaindia, Coronavirus Test - फोटो : Social Media

पर्चे पर भी लिखकर दी जा सकता है कोरोना रिपोर्ट

लोगों को कोरोना जांच की रिपोर्ट जिले में देने की व्यवस्था भले ही नहीं बनाई गई हो लेकिन राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में एक रुपये के पर्चे पर ही पॉजिटिव या निगेटिव रिपोर्ट दी जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। और लोगों के हाथों में जांच की लिखित रिपोर्ट भी है। लेकिन यहां का हाल तो गजब ही है। रिपोर्ट के लिए लोग परेशान हैं। केपी इंटर कॉलेज में अपना स्वाब देकर जांच कराने वाले जब रिपोर्ट के लिए जा रहे हैं तो उन्हें बैरंग लौटाया जा रहा है। सोमवार को केपी इंटर कॉलेज में रिपोर्ट लेने पहुंचे लोगों ने कहा कि रिपोर्ट या तो पॉजिटिव होगी या निगेटिव। पॉजिटिव होने पर तो तुरंत सूचित कर दिया जा रहा है लेकिन निगेटिव की कोई रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed