फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Three new Corona cases surfaced

Prayagraj Corona Update: कोरोना के तीन नए मामले आए सामने

Thu, 28 May 2020 09:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 May 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Three new Corona cases surfaced
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मुंबई से लौटे 52 वर्ष के एक व्यक्ति के परिवार के तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है । जांच के लिए उनका स्वाब सैंपल मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भेजा गया था। शुक्रवार की सुबह तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट आने के बाद तीनों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। ये सभी मुंबई से 16 मई को लौटे हैं और अपने घर में ही क़वारंटीन थे।

विज्ञापन


52 वर्ष के व्यक्ति की जांच 25 मई को ही कराई गई थी । रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे पहले एल -1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, हालत खराब होने से उसे स्वरूपरानी में ही एडमिट कराया गया है। यह व्यक्ति मुंबई में रहकर वेब पोर्टल में काम करता था । लॉकडाउन की वजह से कई वर्षों बाद बारा तहसील के चंदैया वारी स्थित अपने घर आया है। उसका घर गांव के किनारे पर है और मुंबई से आने के बाद वह अपने घर पर ही क्वारंटीन था ।

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Three new Corona cases surfaced
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उसके साथ उसके 72  वर्षीय पिता, उसकी 45 वर्षीय पत्नी और 18 वर्ष का बेटा भी साथ लौटा था। ये सब भी घर में ही क़वारंटीन थे।  52 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत खराब हुई तो 23 मई को वह बालसन चौराहे पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में दिखाने गया था। वहां स्क्रीनिंग करने के बाद डॉक्टर ने जांच कराने की सलाह दी। उसका स्वाब सैंपल  एक निजी पैथोलॉजी में भेजा गया था।  जांच के बाद निजी पैथोलॉजी ने  52 वर्षिय व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि की।

Prayagraj Corona Update: Three new Corona cases surfaced
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसकी जानकारी निजी अस्पताल ने स्वास्थ्य विभाग को दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे पहले कोटवा बनी स्थित कोविड-19 लेवल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उसे सांस लेने में दिक्कत हुई। इस पर उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, वहां उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।

वह डायबिटिक मरीज है। व्यक्ति में कोरोना वायरस होने के बाद उसके पिता, पत्नी और बेटे को कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशनल सेंटर में क्वारंटीन कराया गया था। तीनों का स्वाब सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।  शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज ने  तीनों में कोरोना वायरस  होने की पुष्टि की गई। इसके बाद तीनों को  कालिंदीपुरम इंस्टीट्यूशनल क़वारंटीन  सेंटर से ले जाकर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Three new Corona cases surfaced
prayagraj news - फोटो : prayagraj

144 प्रवासियों के भेजे नमूने

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को 144 प्रवासियों के नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे गए। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि ये नमूने रामनगर, होलागढ़, मउआइमा में क्वारंटीन लोगों के लिए गए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गई हुई थी। इन तीनों इलाकों से 100 नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा 20 नमूने कालिंदीपुरम में जिले भर से क्वारंटीन किए गए लोगों के हैं। सभी नमूने मेडिकल कॉलेज जांच को भेज दिए गए हैं।

Prayagraj Corona Update: Three new Corona cases surfaced
prayagraj news - फोटो : prayagraj

क्वारंटीन सेंटर पर कंट्रोल रूम स्थापित, छह बेड का मरीज रूम

कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन सेंटर में दो लोगों की मौत के बाद जागा प्रशासन अब वहां कई बेसिक सुविधाओं को विकसित करा रहा है। बृहस्पतिवार को डीएम भानु चंद्र गोस्वामी वहां पहुंचे और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की। 

वहां क्वारंटीन लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोलरूम स्थापित कर दिया गया है। एंबुलेंस और पानी के टैंकर के लिए शेड लगाया गया है। बिजली के लिए 62.5 केवीए का जनरेटर लगवाकर आपूर्ति भी सुनिश्चित करा दी गई है। इसके साथ क्वारंटीन लोगों को ताजा और बेहतर खाना मिल सके, इसके लिए कम्युनिटी किचेन भी स्थापित होगा।

इसके लिए स्थान चयनित हो गया है। इसके साथ ही वहां छह बेड का इमरजेंसी सिक रूम की स्थापना कर दी गई है। जिला कारोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर लोगों की बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। जिससे क्वारंटीन अवधि के दौरान उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed