फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona update: spread of corona infection intensifies, record 2223 new positives, 12 deaths

Prayagraj Corona Update: कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज, रिकार्ड 2223 नए पॉजिटिव, 12 की मौत

Fri, 16 Apr 2021 01:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona update: spread of corona infection intensifies, record 2223 new positives, 12 deaths
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण का तेजी से हो रहा प्रसार अब कहर बरपा रहा है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक 2324 नए लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं उपचार के दौरान 12 लोगों की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने कोविड अस्पतालों में 12 लोगों की मौत पुष्टि की है।

विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक बृहस्पतिवार को 10960 लोगों की कोविड जांच की गई, जिनमें 2223 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि कांटैक्ट ट्रेसिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को 24 घंटे के भीतर संक्रमितों की संख्या में 332 का इजाफा हुआ। बुधवार को संक्रमितों की संख्या 1891 थी। इस बीच संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ स्वस्थ होने वालों की संख्या में मामूली अंतर आया है। बुधवार को 622 लोगों ने कोरोना को मात दी थी, जबकि बृहस्पतिवार को 629 लोग संक्रमणमुक्त हुए।

विज्ञापन

Prayagraj Corona update: spread of corona infection intensifies, record 2223 new positives, 12 deaths
covid 19 test - फोटो : iStock

नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक स्वस्थ होने वालों में 83 लोगों को विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया, वहीं 546 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा कर लिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना जांच के आंकड़े अभी 11 हजार के पार नहीं हैं पर संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ी है। बुधवार को 10813 लोगों की तो वहीं बृहस्पतिवार को 10960 लोगों की कोविड जांच की गई।

Prayagraj Corona update: spread of corona infection intensifies, record 2223 new positives, 12 deaths
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

आरटीपीसीआर जांच में सुस्ती, एंटीजन पर जोर
सीएम के निर्देश के बावजूद स्वास्थ्य विभाग कोविड संक्रमण की पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर जांच में लापरवाही बरत रहा है। विभाग का एंटीजन जांच पर जोर है। शासन के निर्देश पर कुल नमूनों की जांच में कम से कम 60 फीसदी आरटीपीसीआर जांच और अन्य एंटीजन, ट्रूनॉट का प्रतिशत 40 होना चाहिए। प्रयागराज में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक ठीक निर्देशों के विपरीत किया जा रहा है। आरटीपीसीआर जांच करीब 30 फीसदी तथा तथा एंटीजन और अन्य कोविड जांचों का प्रतिशत करीब 70 फीसदी है।

विज्ञापन

Prayagraj Corona update: spread of corona infection intensifies, record 2223 new positives, 12 deaths
कोरोना की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : prayagraj
मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब के 12 
कोरोना का संक्रमण मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब तक पहुंच गया है। यहां तीन दिनों में 12 टेक्नीशियन संक्रमित हो गए हैं, जबकि छह अन्य कर्मचारी बीमार है। कर्मचारियों की कमी से आरटीपीसीआर जांच का काम प्रभावित हो रहा है। कोविड जांच के दौरान पूल सैंपलिंग के बाद अलग से जांच किए जाने से काम भी बढ़ा है। विभाग में 30 लोगों के स्टाफ में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. मोनिका के साथ डॉ. अरंदिम चक्रवर्ती और दस टेक्नीशियन तीन शिफ्टों में काम कर रहे हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका ने बताया कि लैब को पूरी क्षमता से चलाया जा रहा है। कर्मचारियों के संक्रमित होने से पेंडेंसी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed