फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Six new infected in Prayagraj, corona positive patients in the district crosses 70

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में मिले नौ नए संक्रमित, जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 75 के पार

Tue, 26 May 2020 09:17 PM IST
विनोद सिंह news desk amar ujala, prayagraj
news desk amar ujala, prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 May 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Six new infected in Prayagraj, corona positive patients in the district crosses 70
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को एक महिला समेत सात नौ मरीज सामने आए हैं। इसमें दो मरीजों ने एसआरएन में पहुंचकर जांच कराई है, जबकि बाकी को कालिंदीपुरम ले जाकर क्वारंटीन कराया गया था। रिपोर्ट आने के बाद सभी को एल-1 हॉस्पिटल कोटवां शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


चकिया की रहने वाली महिला ने अपनी जांच निजी लैब में कराई है। इस प्रकार जिले में कोरोना के कुल 78 मरीज हो गए हैं। उधर प्रतापगढ़ में 10 और फतेहपुर में चार और संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Six new infected in Prayagraj, corona positive patients in the district crosses 70
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के मुताबिक चकिया छोटी मस्जिद नई आबादी निवासी एक व्यक्ति मुंबई रिटर्न है। उसे कांलिदीपुरम में क्वारंटीन किया गया था। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे एल-1 हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया। उधर, हंडिया तहसील के बरौत, मांडा रोड के उमापुरकला , सोरांव के गोहरी का एक-एक व्यक्ति, सैदाबाद के तीन, मऊआइमा के अनेधी गांव का 11 वर्षीय बच्चा तथा बहरिया ब्लॉक की एक महिला पॉजिटिव आई है।

Prayagraj Corona Update: Six new infected in Prayagraj, corona positive patients in the district crosses 70
स्वास्थयकर्मियों ने सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच। - फोटो : अमर उजाला।

इन सबको कोटवा-बनी एल-1 हॉस्पिटल शिफ्ट कराया गया है। बच्चे की मां पहले से ही कोरोना पाजिटिव है और वह एल-1 हास्पिटल में भर्ती है। बहरिया की युवती और सैदाबाद का युवक भी पहले से ही संक्रमित के संपर्क में आने से पाजिटिव हुए हैं। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि बहरिया की महिला अल्लापुर स्थित निजी हॉस्पिटल में जांच कराने गई थी।

अस्पताल वालों ने प्राइवेट लैब से उसकी जांच कराई है। सात नए मामले सामने आने से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 78 हो गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed