फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Six died in a day, number of infected crosses 13 thousand

Prayagraj Corona Update: एक दिन में छह की मौत, संक्रमितों की संख्या 13 हजार पार

Fri, 11 Sep 2020 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Six died in a day, number of infected crosses 13 thousand
covid 19 test - फोटो : iStock
कोरोना ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर नया रिकार्ड बनाया। 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या में एक दिन पहले के मुकाबले गिरावट जरूर आई लेकिन मरने वालों की संख्या पहले के मुकाबले सबसे अधिक रही। बृहस्पतिवार को छह लोगों ने दम तोड़ा। जबकि, नए संक्रमितों की संख्या 387 होने के साथ जिले में कुल मरीजों की संख्या 13 हजार पार कर 13283 पर पहुंच गई। सीएमओ मेजर डा. जीएस बाजपेई ने इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को एक दिन में मरने वालों की संख्या अब तक सबसे अधिक रही। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के मुताबिक इसके पहले एक दिन में पांच मौतें हुईं हैं। हालांकि, इतनी संख्या में नए संक्रमित मिलने के साथ 243 लोगों को छुट्टी भी दी गई है। इसमें 52 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली हैं जबकि 191 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कालिंदीपुरम से 12, रेलवे से पांच, यूनानी से एक, बेली से आठ, दोनों निजी अस्पतालों से 16 और एसआरसएन से 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई। सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 9454 लोग ठीक हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को 2786 संदिग्ध लोगों की जांच के लिए सैंपल लिया गया। जबकि, 2397 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक रेलवे हॉस्पिटल में 46, कालिंदीपुरम में 65, यूनानी में 12, दोनों निजी अस्पतालों में 76 और बेली में 38 और एसआरएन में प्रयागराज के 139 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed